By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ‘राहुल गांधी जैसे लोग लोकतंत्र के लिए खतरा, ये खुद को संविधान से ऊपर मानते हैं’, भाजपा का बड़ा हमला
Share
Notification Show More
Latest News
बचपन से योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा : रेखा आर्या
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने ‘हिन्द दी चादर’ नाटक मंचन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित हुआ नाट्य मंचन।
उत्तराखंड
उत्तरांचल प्रेस क्लब सदस्यों के लिए स्वास्थ्य में बड़ी राहत, स्वामी राम अस्पताल में इलाज में 50 प्रतिशत की छूट और फ्री हेल्थ चेकअप।
उत्तराखंड
नैनीताल जनपद की 126 करोड़ 69 लाख लागत की 27 विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
उत्तराखंड
पदक विजेताओं को मिलेगी सरकारी नौकरियों में चार फ़ीसदी आरक्षण: रेखा आर्या
उत्तराखंड
उत्तराखण्ड:- UCC विवाह पंजीकरण की बड़ी अपडेट आई सामने, 26 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करने पर मिलेगी यह सुविधा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड:- नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक टकराईं कई गाड़ियां, मची अफरा-तफरी।
उत्तराखंड
शौर्य महोत्सव में बोले सीएम धामी – शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने किया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण।
उत्तराखंड
बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने दी रक्षा मंत्री को ऑपरेशन सिंदूर पर बधाई।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > देश-विदेश > ‘राहुल गांधी जैसे लोग लोकतंत्र के लिए खतरा, ये खुद को संविधान से ऊपर मानते हैं’, भाजपा का बड़ा हमला
देश-विदेशराजनीती

‘राहुल गांधी जैसे लोग लोकतंत्र के लिए खतरा, ये खुद को संविधान से ऊपर मानते हैं’, भाजपा का बड़ा हमला

Web Editor
Last updated: 2023/03/27 at 7:10 AM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। अब भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि गांधी परिवार खुद को सबसे अलग मानता है और ये खुद को संविधान से भी ऊपर मानते हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गांधी परिवार पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने में भाजपा या सरकार का कोई हाथ नहीं है और कानून ने अपना काम किया है।

केंद्रीय मंत्री बोले- खुद को संविधान से ऊपर मानता है गांधी परिवार

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि न्यायिक और कानूनी कार्रवाई पर कांग्रेस नेता रोना-धोना कर रहे हैं, जो दिखाता है कि गांधी परिवार खुद को देश की न्यायिक प्रक्रिया, लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान से खुद को ऊपर मानता है। शेखावत ने कहा कि सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को कई मौके दिए थे, जिसमें उन्हें उनकी टिप्पणी पर माफी मांगने को कहा था लेकिन राहुल गांधी ने माफी मांगने से मना कर दिया। उनका मानना था कि न्यायपालिका उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ फैसला देने की हिम्मत नहीं करेगी। कानून ने अपना काम किया और भाजपा या सरकार का इसमें कोई हाथ नहीं है।

‘राहुल गांधी जैसे लोग लोकतंत्र के लिए खतरा’
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘जो लोग दावा कर रहे हैं कि देश में लोकतंत्र खतरे में है, वो ही एक कानूनी फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं।’ शेखावत ने कहा कि ‘राहुल गांधी लोकतंत्र के विभिन्न स्तम्भों को चुनौती देने और उनका अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते और खुद को इस सब से ऊपर मानते हैं। ऐसे लोग लोकतंत्र के लिए खतरा हैं क्योंकि ये खुद को उससे ऊपर मानते हैं।’

‘राहुल गांधी ने सही कहा वह सावरकर नहीं हैं’

शेखावत ने कहा कि यह शर्मनाक है कि वह (राहुल गांधी) अहंकार से इतने भरे हुए हैं कि जब उन्हें माफी मांगने का मौका दिया गया तो भी उन्होंने माफी नहीं मांगी। वह देशभक्त और स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर का भी अपमान कर रहे हैं। शेखावत ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी सही कह रहे हैं कि वह सावरकर नहीं हैं। अगर राहुल गांधी असल में सावरकर को जानना चाहते हैं तो उन्हें अंडमान निकोबार जेल जाना चाहिए और वहां कुछ समय बिताना चाहिए। तब उन्हें पता चलेगा कि सावरकर कौन थे और उन्होंने किस तरह के बलिदान दिए। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि मल्लिकार्जुन खरगे और जयराम रमेश जैसे नेता अपने व्यवहार से राज्यसभा सभापति का अपमान कर रहे हैं।

You Might Also Like

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की उत्तराखंड में होगी जनसभा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारी

पूर्व सीएम हरीश रावत की पोस्ट से सियासी हलचल,चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म

माँ भारती की रक्षा करते हुए शहीद हुआ चमोली का लाल,17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे शहीद दीपेंद्र कंडारी।

अठुरवाला निवासी शहीद हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

कावड़ मेला हुआ खत्म,करोड़ो कावड़िये घाटों पर छोड़ गये कई हजार मैट्रिक टन कूड़ा,नगर निगम ने शुरू किया सफाई अभियान

TAGGED: उत्तराखंड कांग्रेस, उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस, कांग्रेस पार्टी, जेपी नड्डा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस उत्तराखंड, भाजपा, भाजपा उत्तराखंड, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड, मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष, महेंद्र भट्ट उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राहुल गांधी, स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर
Web Editor March 27, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article खतरों के खिलाड़ी में हो रही इस दमदार एक्टर की एंट्री, प्रतिभागियों को मिलेगी कड़ी टक्कर
Next Article राहुल के समर्थन में काले लिबास में संसद पहुंचीं सोनिया, गांधी प्रतिमा के पास किया प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

बचपन से योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 9, 2025
मुख्यमंत्री ने ‘हिन्द दी चादर’ नाटक मंचन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित हुआ नाट्य मंचन।
उत्तराखंड June 8, 2025
उत्तरांचल प्रेस क्लब सदस्यों के लिए स्वास्थ्य में बड़ी राहत, स्वामी राम अस्पताल में इलाज में 50 प्रतिशत की छूट और फ्री हेल्थ चेकअप।
उत्तराखंड June 7, 2025
नैनीताल जनपद की 126 करोड़ 69 लाख लागत की 27 विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
उत्तराखंड June 7, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • बचपन से योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा : रेखा आर्या
  • मुख्यमंत्री ने ‘हिन्द दी चादर’ नाटक मंचन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित हुआ नाट्य मंचन।
  • उत्तरांचल प्रेस क्लब सदस्यों के लिए स्वास्थ्य में बड़ी राहत, स्वामी राम अस्पताल में इलाज में 50 प्रतिशत की छूट और फ्री हेल्थ चेकअप।
  • नैनीताल जनपद की 126 करोड़ 69 लाख लागत की 27 विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
  • पदक विजेताओं को मिलेगी सरकारी नौकरियों में चार फ़ीसदी आरक्षण: रेखा आर्या

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (924)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (589)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (548)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (527)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (505)
March 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Feb   Apr »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?