By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जल्द ही कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में बीजेपी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिए संकेत
Share
Notification Show More
Latest News
रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज और क्रिकेट स्टेडियम अब बन गया रजत जयंती खेल परिसर, शासनादेश जारी।
उत्तराखंड
भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।
उत्तराखंड
वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।
उत्तराखंड
29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > जल्द ही कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में बीजेपी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिए संकेत
उत्तराखंडराजनीती

जल्द ही कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में बीजेपी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिए संकेत

Web Editor
Last updated: 2023/04/11 at 7:20 AM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2014 से अपनी राजनीतिक जमीन बचाने को जिद्दोजहद कर रही कांग्रेस को भाजपा झटका देने की तैयारी में है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसके संकेत दिए। हाल में उभरे कांग्रेस के अंतर्कलह और कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ समेत अन्य कांग्रेस नेताओं से हुई भाजपा नेताओं की मुलाकात को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर भट्ट ने कहा कि मुलाकात करने में कुछ भी गलत नहीं है। तमाम नेताओं से संपर्क होता रहता है। शिष्टाचार के साथ ही बातचीत के दौरान कई विषयों पर चर्चा होना स्वाभाविक है।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस राज्य में अब तक हुए चुनावों में पिछड़ती आ रही है। इस बीच पार्टी में धड़ेबाजी और क्षत्रपों में विभिन्न विषयों को लेकर तलवारें खिंची होने की खबरें सुर्खियां भी बनती आई हैं। इसे कुछ नेताओं की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पर लगातार हमलावर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ भी पिछले कुछ समय से अपनी पार्टी में कई विषयों को लेकर काफी मुखर हैं। स्वास्थ्य लाभ कर रहे विधायक बेहड़ से हाल में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मुलाकात की थी। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के निहितार्थ निकाले जाने लगे। चर्चा यह भी है कि बदली परिस्थितियों में भाजपा अब कांग्रेस को कोई झटका देने की तैयारी कर रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के अपने एक वर्ष के कार्यकाल को उपलब्धियों भरा बताने पर तंज कसा और कहा कि माहरा का कार्यकाल जनसरोकारों से दूर रहकर गुटबाजी और दुष्प्रचार में बीता। भट्ट ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि आखिर वह कौन सी उपलब्धि है, जिसका बखान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कर रहे हैं। कांग्रेस संगठन सेवा कार्यों में जनता से दूर है। कांग्रेस विपक्ष की जिम्मेदारी भी ठीक से नहीं निभा पाई है। रचनात्मक कार्यों में सहयोग और सत्ता को सतर्क व सुझाव देने के बजाय कांग्रेस आरोप-प्रत्यारोप और दुष्प्रचार की राजनीति करती रही है।

You Might Also Like

रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज और क्रिकेट स्टेडियम अब बन गया रजत जयंती खेल परिसर, शासनादेश जारी।

भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।

वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।

29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।

TAGGED: उत्तराखंड कांग्रेस, उत्तराखंड समाचार, करण माहरा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड, भाजपा उत्तराखंड, महेंद्र भट्ट उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड
Web Editor April 11, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रिवीलिंग ड्रेस में मौनी रॉय ने दिखाईं सेक्सी अदाएं, हुस्न से ढा दी ऐसी कयामत देखते रह गए लोग
Next Article Good News: खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने दिए संकेत,आगामी कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा 2 किलो चीनी और एक किलो नमक दिए जाने का प्रस्ताव,इनको मिलेगा लाभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज और क्रिकेट स्टेडियम अब बन गया रजत जयंती खेल परिसर, शासनादेश जारी।
उत्तराखंड May 20, 2025
भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।
उत्तराखंड May 19, 2025
वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।
उत्तराखंड May 19, 2025
29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या
उत्तराखंड May 19, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज और क्रिकेट स्टेडियम अब बन गया रजत जयंती खेल परिसर, शासनादेश जारी।
  • भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।
  • वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।
  • 29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (905)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (567)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (532)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (511)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (489)
April 2023
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« Mar   May »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?