By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चारधाम यात्रा लम्बी-लम्बी कतारों, दर्शन में लगने वाले अनावश्यक समय से मिलेगी मुक्ति- महाराज
Share
Notification Show More
Latest News
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की सीडीएस अनिल चौहान से मुलाकात।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण।
उत्तराखंड
दिव्यांग मतदाताओं के बूथों को चिन्हित कर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएँ: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
उत्तराखंड
ई-डीपीआर मॉड्यूल से की जाए सभी डीपीआर तैयारः मुख्य सचिव
उत्तराखंड
महेंद्र भट्ट के दोबारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रेखा आर्या ने दी बधाई।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > चारधाम यात्रा लम्बी-लम्बी कतारों, दर्शन में लगने वाले अनावश्यक समय से मिलेगी मुक्ति- महाराज
उत्तराखंडपर्यटन

चारधाम यात्रा लम्बी-लम्बी कतारों, दर्शन में लगने वाले अनावश्यक समय से मिलेगी मुक्ति- महाराज

Web Editor
Last updated: 2023/04/13 at 5:01 AM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

चारधाम यात्रा: जीएमवीएन की बुकिंग का आंकडा पहुंचा 8,79,05963 लाख

चारधाम यात्रा के लिए 1337261 यात्री करवा चुके हैं अपना पंजीकरण

देहरादून। चारों धामों के मन्दिरों में लगने वाली लम्बी-लम्बी कतारों और दर्शन में लगने वाले कई-कई घण्टों के समय को देखते हुये दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए दर्शन हेतु स्लॉट/टोकन वितरण एवं कतार प्रबन्धन की व्यवस्था लागू की गयी है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने जारी अपने एक बयान में कहा कि चारों धामों श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री मन्दिरों में लगने वाली लम्बी-लम्बी कतारों और दर्शन में लगने वाले कई-कई घण्टों के समय को देखते हुये दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए दर्शन हेतु स्लॉट/टोकन वितरण एवं कतार प्रबन्धन की व्यवस्था लागू की गयी है। प्रत्येक धाम में उपलब्ध स्थान व आवासीय क्षमता के अनुरूप सम्बन्धित जिलाधिकारियों की सहमति के आधार पर धामों में दैनिक दर्शन हेतु सीमा का निर्धारण किया गया है।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि इस व्यवस्था के अन्तर्गत धामों की मन्दिर समितियों से मंदिरों को दर्शन हेतु खोले जाने की अवधि (घण्टों) से दैनिक दर्शन हेतु निर्धारित सीमा से विभाजित करते हुये एक-एक घण्टे के स्लॉट में दर्शनार्थियों की संख्या का निर्धारण किया गया है। जिससे दर्शनार्थियों को अपने स्लॉट समयावधि अधिकतम एक घण्टा ही कतार में लगना पड़ेगा। इतना ही नहीं प्रत्येक धाम में टोकन वितरण हेतु काउन्टर लगाये जायेंगे, जहां पर स्लॉट के अनुसार दर्शनार्थियों को टोकन वितरित किये जायेंगे। उन्होने कहा कि इससे चारधामों में आने वाले दर्शनार्थियों को न केवल मन्दिर में सुविधाजनक दर्शन होगें बल्कि धाम पर भ्रमण, संसाधनों के अवलोकन हेतु पर्याप्त समय भी सुलभ हो सकेगा।

पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री ने चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से यात्री लगातार अपना पंजीकरण करवा रहे हैं और गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउसों की बुकिंग का आंकडा बढ़ता जा रहा है वह प्रदेश के लिए शुभ संकेत है। निश्चित रूप से इस वर्ष की चारधाम यात्रा सभी व्यवसायियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। गत वर्ष की भांति इस बार भी सरकार ने चारधाम यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर दिया है।

महाराज ने बताया कि 22 अप्रैल 2023 से शुरू होने जा रही है चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ-476811, बद्रीनाथ-398361, यमनोत्री-217815, गंगोत्री-241356 और हेमकुण्ड के लिए 2916 यात्री विभिन्न माध्यमों से अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। अभी तक कुल 13 लाख 37 हजार 261 यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। इतना ही नहीं 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग के तहत अभी तक कुल 87905963 (आठ करोड़ उनासी लाख पांच हजार नौ सौ तिरेसठ) रुपये की बुकिंग की जा चुकी है।

महाराज ने कहा कि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को तो बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे जबकि परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। सरकार ने चारधाम सहित हेमकुंड यात्रा के लिए भी अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए आउट सोर्स माध्यम से पुरुष और महिला “पर्यटन सहायता व सुरक्षा मित्र” की तैनाती की जा रही है। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि चार धाम यात्रा की विस्तृत सुविधाओं का लाभ लेने के लिए वह अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in, व्हाट्सएप नंबर 8394833833 या फिर टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

You Might Also Like

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की सीडीएस अनिल चौहान से मुलाकात।

मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण।

दिव्यांग मतदाताओं के बूथों को चिन्हित कर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएँ: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

ई-डीपीआर मॉड्यूल से की जाए सभी डीपीआर तैयारः मुख्य सचिव

महेंद्र भट्ट के दोबारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रेखा आर्या ने दी बधाई।

TAGGED: गढ़वाल समाचार, ताजा समाचार, पर्यटन उत्तराखंड, सतपाल महाराज पर्यटन मंत्री उत्तराखंड सरकार, हिंदी समाचार
Web Editor April 13, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम योगी आदित्यनाथ के शिक्षा सलाहकार प्रो. डी.पी.सिंह ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
Next Article चारधाम यात्रा 2023 : घोड़े खच्चर और डंडी-कंडी संचालकों के होंगे लाइसेंस निरस्त, यात्रियों से अभद्रता करने पर होगी कार्यवाही
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की सीडीएस अनिल चौहान से मुलाकात।
उत्तराखंड July 4, 2025
मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण।
उत्तराखंड July 3, 2025
दिव्यांग मतदाताओं के बूथों को चिन्हित कर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएँ: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
उत्तराखंड July 3, 2025
ई-डीपीआर मॉड्यूल से की जाए सभी डीपीआर तैयारः मुख्य सचिव
उत्तराखंड July 2, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की सीडीएस अनिल चौहान से मुलाकात।
  • मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण।
  • दिव्यांग मतदाताओं के बूथों को चिन्हित कर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएँ: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • ई-डीपीआर मॉड्यूल से की जाए सभी डीपीआर तैयारः मुख्य सचिव
  • महेंद्र भट्ट के दोबारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रेखा आर्या ने दी बधाई।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (943)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (609)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (564)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (538)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (520)
April 2023
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« Mar   May »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?