By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बड़े काम आ सकता है पुदीना, जानिए इस्तेमाल करने के 5 तरीके
Share
Notification Show More
Latest News
रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज और क्रिकेट स्टेडियम अब बन गया रजत जयंती खेल परिसर, शासनादेश जारी।
उत्तराखंड
भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।
उत्तराखंड
वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।
उत्तराखंड
29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > स्वास्थ्य > बड़े काम आ सकता है पुदीना, जानिए इस्तेमाल करने के 5 तरीके
स्वास्थ्य

बड़े काम आ सकता है पुदीना, जानिए इस्तेमाल करने के 5 तरीके

Web Editor
Last updated: 2023/05/16 at 8:02 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

पुदीना फाइबर, आयरन, विटामिन ए, फोलेट और मैंगनीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। डाइट में ताजे पुदीने की पत्तियों को शामिल करने से अपच से राहत मिलती है, दिमाग के काम करने की क्षमता में सुधार होता है और मुंह से आने वाली बदबू को दूर किया जा सकता है। पुदीने का इस्तेमाल कई अन्य कामों के लिए भी किया जा सकता है। आइए आज इसी से जुड़े 5 तरीके जानते हैं।

मुंह की बदबू होगी दूर
पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल मुंह की बदबू को दूर करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आपको खाना खाने के बाद पुदीने की 1 से 2 पत्तियों को चबाना है और फिर पानी से कुल्ला करना है। पुदीने की पत्तियां न सिर्फ मुंह की बदबू को दूर कर सकती हैं बल्कि ये मुंह में मौजूद कीटाणुओं और जहरीले तत्वों से भी छुटकारा दिला सकती हैं। इससे ये मुंह की बदबू का कारण नहीं बन पाएंगे।

मिंट शुगर बनाएं
मिंट शुगर को सलाद, बटर टोस्ट, कुकीज और मफिन के ऊपर छिडक़र खाया जाता है। इससे इनका स्वाद बढ़ जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल चाय और फल के साथ भी आराम से किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए कुछ पुदीने की पत्तियों के साथ चीनी को फूड प्रोसेसर में ब्लेंड करें। इसे रात भर हवा में सूखने दें और फिर इस मिश्रण को एक जार में भर कर रख लें।

बालों के लिए इस तरह बनाएं शैंपू
पुदीना से बना शैंपू ड्राई स्कैल्प और बालों की समस्या को दूर करने में मददगार है। यह एंटी-सेप्टिक हीलिंग गुणों से भरपूर होता है, जो स्कैल्प के रूखेपन, खुजली और डैंड्रफ को दूर करने में भी मदद करता है। इसके लिए कैस्टाइल सोप, नारियल का दूध, ग्लिसरीन और डिस्टिल वॉटर को साथ मिलाकर अच्छे से फेंटें। अब इस मिश्रण में सेब का सिरका, जोजोबा ऑयल, शिया बटर, पुदीने का जूस और पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल मिलाकर इस्तेमाल करें।

कीटनाशक के रूप में करें इस्तेमाल
तीखी गंध, औषधीय और अरोमाथेराप्यूटिक गुणों से भरपूर पुदीना मच्छरों, मक्खियों और चींटियों जैसी रोजमर्रा कीटों की परेशानियों को घर से दूर रखने में मदद करता है। दरअसल, पुदीने की पत्तियों में मौजूद मेन्थॉल मच्छरों और माइट्स के लिए कीटनाशक का काम करता है। इसके लिए आप घर के दरवाजे, खिडक़ी, बालकनी या प्रवेश द्वार के आसपास पुदीने की ताजी पत्तियां या पौधा रख सकते हैं।

पुदीने की चाय बनाएं
पुदीने की चाय न केवल पाचन के लिए अच्छी होती है बल्कि यह सर्दी-खांसी के लक्षणों और तनाव को भी कम करती है। इसके अलावा यह चाय बिना किसी वसा या कोलेस्ट्रॉल के एंटी-ऑक्सीडेंट, आयरन, पोटेशियम, सोडियम और विटामिन ए से भरपूर होती है। इसके लिए ताजे पुदीने के पत्तों को तोडक़र एक बर्तन में मसल लें और फिर उसमें गर्म पानी डालें। इसके करीब 10 मिनट बाद इसका सेवन करें।

You Might Also Like

स्वास्थ्य विभाग में लम्बे समय से रिक्त पदों को शीघ्र भरें अधिकारी: डॉ. धन सिंह रावत

इस जिले के मरीजों को अब सिटी स्कैन के लिए नहीं लगानी पड़ेगी मैदानी क्षेत्रों की दौड़।

ब्रेकिंग:- सूबे के चिकित्सा शिक्षा विभाग में बंपर प्रमोशन, 56 मेडिकल फैकल्टी की पदोन्नति को सरकार की मंजूरी, विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में दी गई तैनाती।

उत्तराखंड में संक्रामक रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एसओपी, स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए दिशा निर्देश

बड़ी खबर: चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द जारी किया जा सकता है हेल्थ कार्ड

TAGGED: अच्छी खबर, स्वास्थ्य
Web Editor May 16, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख नेशनल हाईवे पर दरकी पहाड़ी ,मार्ग अवरुद्ध
Next Article प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही एक बार फिर बिजली की मांग पांच करोड़ यूनिट प्रतिदिन के आंकड़े पर पहुंची
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज और क्रिकेट स्टेडियम अब बन गया रजत जयंती खेल परिसर, शासनादेश जारी।
उत्तराखंड May 20, 2025
भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।
उत्तराखंड May 19, 2025
वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।
उत्तराखंड May 19, 2025
29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या
उत्तराखंड May 19, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज और क्रिकेट स्टेडियम अब बन गया रजत जयंती खेल परिसर, शासनादेश जारी।
  • भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।
  • वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।
  • 29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (905)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (567)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (532)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (511)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (489)
May 2023
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
« Apr   Jun »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?