By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दोबारा समूह-ग भर्तियों की मांगी जिम्मेदारी, अब 11 जून को कराई जाएगी वन दरोगा भर्ती परीक्षा
Share
Notification Show More
Latest News
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
उत्तराखंड
जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या
उत्तराखंड
खेल में कैरियर बनाएं पहाड़ के युवा : रेखा आर्या, सोमेश्वर के गोविंदपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट विजेताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड
शर्मनाक:- इलाज के नाम पर नाबालिग किशोरी से अश्लीलता करने वाला फ़र्ज़ी डॉक्टर गिरफ्तार।
उत्तराखंड
क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे मुख्यमंत्री धामी।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दोबारा समूह-ग भर्तियों की मांगी जिम्मेदारी, अब 11 जून को कराई जाएगी वन दरोगा भर्ती परीक्षा
उत्तराखंड

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दोबारा समूह-ग भर्तियों की मांगी जिम्मेदारी, अब 11 जून को कराई जाएगी वन दरोगा भर्ती परीक्षा

Web Editor
Last updated: 2023/05/29 at 5:52 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। पेपर लीक के सदमे से बाहर निकलकर पांच दिन के भीतर सचिवालय रक्षक पुर्नपरीक्षा का परिणाम जारी करने वाले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने दोबारा समूह-ग भर्तियों की जिम्मेदारी मांगी है। इसके लिए आयोग के अध्यक्ष ने शासन को पत्र भेज दिया है। जुलाई से आयोग को दोबारा जिम्मेदारी मिल सकती है। दरअसल, पिछले साल यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय, वन दरोगा, सचिवालय रक्षक समेत कई भर्तियों के पेपर लीक हो गए थे। पेपर लीक प्रकरण की वजह से आयोग की कार्यप्रणाली लगभग ठप हो गई थी। सरकार ने भर्तियों की रफ्तार बनाने के लिए सितंबर में समूह-ग की 23 भर्तियों की जिम्मेदारी यूकेएसएसएससी से लेकर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंप दी थी।

इसके लिए शासन ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (कृत्यों का परिसीमन)(संशोधन) विनियम 2022 जारी किया था। राज्य लोक सेवा आयोग ने इसके तहत पुलिस कांस्टेबल, पटवारी-लेखपाल, फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार, बंदीरक्षक, कनिष्ठ सहायक की भर्तियां निकाल भी दीं हैं। इस बीच आयोग में नए अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया और सचिव एसएस रावत के आने के बाद बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए। आयोग में परीक्षा नियंत्रक भी नए तैनात किए गए। पूरी टीम बदली गई। कई अटकी हुई भर्तियों के रिजल्ट जारी करने और अभिलेख सत्यापन के बाद आयोग ने तीन रद्द हुई परीक्षाओं के दोबारा आयोजन का कैलेंडर जारी किया।

इस कैलेंडर के हिसाब से 21 मई को सचिवालय रक्षक परीक्षा कराई और 26 मई को इसका परिणाम भी जारी कर दिया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि अब उन्होंने परीक्षाओं का फुलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत शासन से दोबारा समूह-ग की नई भर्तियों की जिम्मेदारी लेने के लिए पत्र भेज दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई से आयोग नए सिरे से समूह-ग परीक्षाओं की शुरुआत करेगा। चूंकि पुरानी 23 प्रस्तावित भर्तियां तो कैलेंडर के हिसाब से राज्य लोक सेवा आयोग निकाल रहा है, लेकिन जिन विभागों में समूह-ग के नए पद रिक्त हो रहे हैं, उनकी भर्ती सरकार यूकेएसएसएससी को दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक, अंदरखाने इस पर सहमति दे दी गई है।

सरकार तीनों रद्द हुई परीक्षाओं के दोबारा शांतिपूर्ण आयोजन को ट्रायल के तौर पर देख रही है। समूह-ग की 23 भर्तियों की जिम्मेदारी मिलने से पहले राज्य लोक सेवा आयोग नायब तहसीलदार, रेंजर, समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी, अपर निजी सचिव, आबकारी निरीक्षक, औषधि निरीक्षक एवं खाद्य निरीक्षक और जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी की सात समूह-ग की भर्तियां कराता था। जानकारी के मुताबिक, इन भर्तियों को आगे भी आयोग ही कराता रहेगा। पूर्व में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। आयोग ने इसे रद्द कराने के बाद 11 जून को दोबारा कराने की तैयारी पूरी कर ली है।

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि इस बार वन दरोगा भर्ती की परीक्षा ऑफलाइन ही कराई जाएगी। जून के प्रथम सप्ताह में इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। जो अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हुए थे, उनमें से डिबार छात्रों को छोड़कर बाकी इस परीक्षा को दे सकेंगे।

You Might Also Like

आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।

जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या

खेल में कैरियर बनाएं पहाड़ के युवा : रेखा आर्या, सोमेश्वर के गोविंदपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट विजेताओं को किया सम्मानित

शर्मनाक:- इलाज के नाम पर नाबालिग किशोरी से अश्लीलता करने वाला फ़र्ज़ी डॉक्टर गिरफ्तार।

क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे मुख्यमंत्री धामी।

TAGGED: उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग, उत्तराखंड समाचार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड
Web Editor May 29, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नई दिल्ली में पीएम मोदी की गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
Next Article विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर सैनेटरी नैपकिन पैड वैंडिंग मशीन की हुई शुरुआत, पूरे प्रदेश में लगाई जाएंगी 8 हजार मशीनें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
उत्तराखंड February 6, 2026
जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या
उत्तराखंड February 6, 2026
खेल में कैरियर बनाएं पहाड़ के युवा : रेखा आर्या, सोमेश्वर के गोविंदपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट विजेताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड February 5, 2026
शर्मनाक:- इलाज के नाम पर नाबालिग किशोरी से अश्लीलता करने वाला फ़र्ज़ी डॉक्टर गिरफ्तार।
उत्तराखंड February 4, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
  • जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या
  • खेल में कैरियर बनाएं पहाड़ के युवा : रेखा आर्या, सोमेश्वर के गोविंदपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट विजेताओं को किया सम्मानित
  • शर्मनाक:- इलाज के नाम पर नाबालिग किशोरी से अश्लीलता करने वाला फ़र्ज़ी डॉक्टर गिरफ्तार।
  • क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे मुख्यमंत्री धामी।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,101)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (699)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (681)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (637)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (609)
May 2023
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
« Apr   Jun »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?