By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड में वीआईपी कहीं मोदी के परिवार का व्यक्ति तो नही? – दिपिका पाण्डे
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
उत्तराखंड
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग।
Uncategorized
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, ‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड में वीआईपी कहीं मोदी के परिवार का व्यक्ति तो नही? – दिपिका पाण्डे
Editors Pickउत्तराखंडराजनीती

अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड में वीआईपी कहीं मोदी के परिवार का व्यक्ति तो नही? – दिपिका पाण्डे

Web Editor
Last updated: 2024/04/02 at 12:52 PM
Web Editor  - Media
Share
10 Min Read
SHARE
रुद्रपुर। उत्तराखंड कांग्रेस के द्वारा उत्तराखंड के हर एक जिले में प्रधानमंत्री मोदी के रुद्रपुर दौरे को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में उत्तराखंड कांग्रेस की सह प्रभारी झारखंड के महगमा विधानसभा से विधायक दीपिका पांडे ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तराखंड के रुद्रपुर का दौरा कर रहे हैं। उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जो हाल के वर्षों में भयंकर बेरोजगारी, अभूतपूर्व पलायन, ध्वस्त होते इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात के कारण त्रस्त रहा है। हमें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर हमारे सवालों पर अपनी बात रखेंगे कि उनकी सरकार राज्य में कोई सार्थक सुधार करने में विफल क्यों रही है।

📌उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी जघन्य हत्याकांड में शामिल वीआईपी नेता कौन है ?
दीपिका ने कहा की ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी के साथ शारीरिक हिंसा और बेरहमी से हत्या के बाद 18 महीने से अधिक समय बीत चुका है। इस मामले में मुख्य आरोपी रिजॉर्ट के मालिक और बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य हैं। अंकिता की माता जी के नेतृत्व में आरएसएस महासचिव अजय कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्य भर में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जेसीबी ऑपरेटर के हस्ताक्षरित हलफनामे से यह खुलासा होने के बाद कि उसने भाजपा विधायक रेनू बिष्ट और प्रमोद कुमार के आदेश पर रिसॉर्ट के दो सबूत वाले कमरों को ध्वस्त कर दिया, पीड़िता की मां ने उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की है। मुख्यमंत्री भले ही बार-बार अंकिता के परिवार से साथ और समर्थन का वादा कर रहे हैं और पूरी क्षमता के साथ जांच का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन वह काम इसके ठीक विपरीत कर रहे हैं। पिछले महीने की ही शुरुआत में, एक पत्रकार को झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया, क्योंकि उसने इस मामले में सरकार की जानबूझकर की गई लापरवाही को उजागर करने का साहस किया था। प्रधानमंत्री यह सुनिश्चित करने के लिए क्या कर रहे हैं कि अंकिता के परिवार को न्याय मिले? क्या न्याय की इस प्रक्रिया में बाधा डालने वाले भाजपा नेताओं के ख़िलाफ कोई कार्यवाही होगी?

📌हेमा नेगी हत्याकांड, पिंकी हत्याकांड, जगदीश चंद्र हत्याकांड, विजय वात्सल्य हत्याकांड, केदार भंडारी हत्याकांड, विपिन रावत हत्याकांड पर भी किसी की जबावदेही सुनिश्चित हुई?

📌हमारी अपार आस्था के केंद्र भगवान बाबा केदारनाथ जी में 230 किलो सोना गायब हो गया, इसका दोषी कौन?
📌उत्तराखंड में पेपर लीक और भर्ती घोटालो का दोषी कौन?
राज्य सरकार के कई विभागों में भर्ती घोटाले हुएरू जैसे अधिनस्थ सेवा चयन आयोग घोटाला, लोक सेवा आयोग घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती घोटाला, सहकारिता भर्ती घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला, इन घोटालों में कई गिरफ्तारियां भी हुई जिनमें अधिकांश भाजपा नेताध्कार्यकर्ता संलिप्त थे, हमारा आग्रह है कि कृपया बताएं कि हाकम सिंह किस पार्टी का पदाधिकारी है? हरीद्वार का संजय धारी वाल तथा नितिन चौहान किस पार्टी के मंडल अध्यक्ष और महामंत्री है?
📌सैनिक बाहुल्य प्रदेश उत्तराखंड में युवाओं के भविष्य के साथ अग्निवीर जैसी योजना के नाम पर खिलवाड़ का दोषी कौन?

राज्य मे बेरोजगारो ने जब रोजगार मांगा तब क्यों उन पर निर्मम लाठी चार्ज किया गया? इस लाठी चार्ज के दोषियों पर कार्रवाई क्यो नही हुई?
भाजपा सरकार उत्तराखंड की सबसे बड़ी चुनौतियों – बेरोजगारी और पलायन का समाधान करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। 2021 में, एक त्ज्प् से पता चला कि पिछले 10 वर्षों में 5 लाख लोग राज्य से बाहर चले गए हैं – और पलायन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2020 का छैव् डेटा चिंताजनक रूप से बेरोजगारी की उच्च दर को दिखाता है। इसमें उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों के लगभग एक तिहाई युवा बेरोजगार हैं। भाजपा को इन चुनौतियों से निपटने के लिए काम करना चाहिए था लेकिन उत्तराखंड सरकार इस मामले में बिल्कुल संवेदनहीन रही है। 2022 में पेपर लीक घोटाले में एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया गया। इसने 1.6 लाख उम्मीदवारों की आशाओं और उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। जब युवा प्रदर्शनकारी पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग को लेकर देहरादून में सड़कों पर उतरे, तो भाजपा सरकार ने उन पर लाठीचार्ज करवाने का शर्मनाक काम किया। इसी तरह अग्निपथ योजना ने उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी नौकरी की एक और संभावना को ख़त्म कर दिया है। इस स्थिति को देखते हुए, उत्तराखंड में ष्भूतिया गांवोंष् की संख्या बढ़ रही है। राज्य में संभावनाएं नहीं होने के कारण हताश और निराश लोगों ने इन गांवों को छोड़ दिया है। मोदी सरकार राज्य से बड़े पैमाने पर हो रहे इस पलायन को रोकने के लिए, गंभीर बेरोजगारी संकट के समाधान के लिए, या कम से कम लगातार हो रहे पेपर लीक को रोकने के लिए क्या कर रही है?

📌एनसीआरबी महिला अपराध में पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन पर है,बहुत से अपराधों में भाजपा के अपने नेता-पदाधिकारी सम्मिलित ऐसे घिनौने कृत्यों का जिम्मेदार कौन?

📌उत्तराखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला, भू कानून की अनदेखी और शराब माफिया, भूमाफिया व खनन माफिया को सरक्षण का दोषी कौन?
📌 उत्तराखंड में धामी सरकार के मंत्री सरेआम गुंडागर्दी और मारपीट पर उतर आए हैं उनको किसका संरक्षण प्राप्त है?
📌प्रधानमंत्री मोदी इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को अपनी सरकार की एक प्रमुख उपलब्धि बताते हैं। उत्तराखंड के मामले में यह पूरी तरह से गलत है। यह राज्य हाल के वर्षों में बेतरतीब, गैर-जिम्मेदाराना और भ्रष्ट बुनियादी ढांचे के विकास के कारण कई आपदाएं देखने को मजबूर हुआ है। जोशीमठ जनवरी 2023 में तेजी से ष्धंसनाष् शुरू हो गया था। जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें दिखाई देने से एक हफ्ते से भी कम समय पहले, वहां के निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के मुख्यमंत्री के समक्ष इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की थी।

लेकिन उन्होंने उनकी आशंकाओं को निराधार बताकर ख़ारिज कर दिया था। यह कई पहाड़ी शहरों में से एक है जो ख़तरे में है क्योंकि सरकार ने बिल्डरों को ठेका देने की जल्दी में अपने ही विशेषज्ञों की सलाह और चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया है। सिल्कयारा सुरंग, जहां दो सप्ताह से अधिक समय तक 41 श्रमिक फंसे रहे, के ढहने को लेकर आई एक ताजा रिपोर्ट से पता चलता है कि कान्ट्रेक्टर सुरक्षा सावधानियों के बजाय प्रोजेक्ट को जल्दी पूरा करने को प्राथमिकता दे रहा था। बाहर निकालने के मार्गों, अलार्म प्रणाली और रियल टाइम निगरानी जैसे सुरक्षा के बुनियादी उपायों की उपेक्षा की गई। संयोग से, जिस फर्म ने सुरंग का कॉन्ट्रैक्ट जीता था, उसने 2019 से भाजपा को 55 करोड़ रुपए दिए – और भाजपा राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास निगम के माध्यम से कांट्रेक्टर को वफादारी के साथ बचाती रही। प्रोजेक्ट की खामियों को बताने वाले और आलोचना करने वाले सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया गया। भाजपा सरकार उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किसके लिए कर रही है – कांट्रेक्टर्स के लिए या लोगों के लिए? भूस्खलन और भूकंपीय आपदाओं से ग्रस्त क्षेत्र में, भाजपा सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए क्या कर रही है कि सुरक्षा दिशानिर्देशों का उल्लंघन न हो, और जनता का पैसा बर्बाद न हो?

दीपिका पांडे ने कहा कि यह अत्यंत अफसोस की बात है कि मोदी पूरे देश में घूम-घूम कर हर जनसभा में सिर्फ अपने मन की बात जनता पर थोपने का काम करते हैं परंतु 2014 में देश की जनता से किए गए अपने वादों पर एक शब्द भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।

इस अवसर पर प्रदेष कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोषी,महामंत्री विजय सारस्वत, मीडिया कॉडिनेटर राजीव महर्शि, महामंत्री नवीन जोषी, गोदावरी थापली, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी गरिमा मेहरा दसौनी आदि उपस्थित थे ।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, ‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।

नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन

TAGGED: उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस उत्तराखंड
Web Editor April 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड के 11 हजार 729 बूथों पर वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप बंटना शुरू
Next Article प्रधानमंत्री के अबकी बार 400 पार का नारा नए भारत के भविष्य की चाबी है, और इस चाबी को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
उत्तराखंड October 8, 2026
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग।
Uncategorized October 7, 2026
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 7, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
  • उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग।
  • संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
  • विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, ‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,307)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (836)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (820)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (770)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (747)
April 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Mar   May »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?