By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: प्रधानमंत्री के अबकी बार 400 पार का नारा नए भारत के भविष्य की चाबी है, और इस चाबी को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखण्ड:- UCC विवाह पंजीकरण की बड़ी अपडेट आई सामने, 26 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करने पर मिलेगी यह सुविधा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड:- नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक टकराईं कई गाड़ियां, मची अफरा-तफरी।
उत्तराखंड
शौर्य महोत्सव में बोले सीएम धामी – शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने किया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण।
उत्तराखंड
बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने दी रक्षा मंत्री को ऑपरेशन सिंदूर पर बधाई।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > प्रधानमंत्री के अबकी बार 400 पार का नारा नए भारत के भविष्य की चाबी है, और इस चाबी को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री
Editors Pickउत्तराखंड

प्रधानमंत्री के अबकी बार 400 पार का नारा नए भारत के भविष्य की चाबी है, और इस चाबी को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री

Web Editor
Last updated: 2024/04/02 at 12:55 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

भाजपा की रुद्रपुर में विजय शंखनाद रैली

बीते 10 वर्षों में केन्द्र सरकार ने 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं दी

प्रधानमंत्री के अबकी बार 400 पार का नारा नए भारत के भविष्य की चाबी है, और इस चाबी को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री

 

 

रूद्रपुर।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में आयोजित विजय शंखनाद रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से प्रदेश की कृषि एवं औद्योगिक नगरी ’रुद्रपुर’ पधारने पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि इस बार प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया “400 पार“ का लक्ष्य हम सबके सामने है। मुख्यमंत्री ने कहा जनता के आशीर्वाद से नैनीताल- ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट सहित देवभूमि की पांचों सीटें इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में देश आज बुलंदी की ओर बढ़ रहा है। दस वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार ने विकास के जो नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वो ’न भूतो न भविष्यती’ हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने अपना हर पल हर समय जनता को समर्पित किया है। हम सब इसके साक्षी हैं कि हमारा देश आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा देश विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, वर्तमान समय में हमारे देश की ओर कोई भी दुश्मन आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि आज का नया भारत पुनः विश्व गुरू के साथ ही “विश्व शक्ति“ बनने के मार्ग पर आगे बढ़ चुका है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार ने वर्ष 2014 के बाद कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। सीएए कानून, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 का खात्मा, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति, सर्जिकल स्ट्राइक ऐसे फैसलें हैं, जिन्हें सदियों तक याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, ऐसे ऐतिहासिक फैसले यदि कोई ले सकता है तो वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही हैं। प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उत्तराखंड के लिए बीते 10 वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की गई, जिनमें से अनेकों योजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देशन में राज्य सरकार, उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। राज्य सरकार ने ऐसे निर्णय लिए जिन्हें पूर्व की सरकारों ने अपने स्वार्थ और तुष्टिकरण की सोच के कारण ठंडे बस्ते में डाल दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों, विशेष रूप से कांग्रेस ने जनता को वर्षों तक केवल लूटने का काम किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचकर इतिहास रच चुका है, वहीं कांग्रेस अपने राजकुमार को बार-बार लॉन्च करने की असफल कोशिश करते रहती है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार मिटाओ कहते हैं, तो कांग्रेस कहती है मोदी को मिटाओ और गांधी परिवार बचाओ। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अबकी बार 400 पार का नारा दिया गया है, वो नए भारत के भविष्य की चाबी है, और इस चाबी को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है, क्योंकि यही समय है, सही समय है।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं भाजपा के नैनीताल सीट से प्रत्याशी अजय भट्ट, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से प्रत्याशी अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, विधायक शिव अरोड़ा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड:- UCC विवाह पंजीकरण की बड़ी अपडेट आई सामने, 26 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करने पर मिलेगी यह सुविधा।

उत्तराखंड:- नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक टकराईं कई गाड़ियां, मची अफरा-तफरी।

शौर्य महोत्सव में बोले सीएम धामी – शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य।

मुख्यमंत्री धामी ने किया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण।

बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने दी रक्षा मंत्री को ऑपरेशन सिंदूर पर बधाई।

TAGGED: पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड, लोकसभा चुनाव 2024
Web Editor April 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड में वीआईपी कहीं मोदी के परिवार का व्यक्ति तो नही? – दिपिका पाण्डे
Next Article फिर दिखी पीएम मोदी और सीएम धामी की जुगलबंदी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

उत्तराखण्ड:- UCC विवाह पंजीकरण की बड़ी अपडेट आई सामने, 26 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करने पर मिलेगी यह सुविधा।
उत्तराखंड June 6, 2025
उत्तराखंड:- नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक टकराईं कई गाड़ियां, मची अफरा-तफरी।
उत्तराखंड June 6, 2025
शौर्य महोत्सव में बोले सीएम धामी – शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य।
उत्तराखंड June 6, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने किया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण।
उत्तराखंड June 5, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • उत्तराखण्ड:- UCC विवाह पंजीकरण की बड़ी अपडेट आई सामने, 26 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करने पर मिलेगी यह सुविधा।
  • उत्तराखंड:- नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक टकराईं कई गाड़ियां, मची अफरा-तफरी।
  • शौर्य महोत्सव में बोले सीएम धामी – शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य।
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण।
  • बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने दी रक्षा मंत्री को ऑपरेशन सिंदूर पर बधाई।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (922)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (586)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (546)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (527)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (502)
April 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Mar   May »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?