By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हरिद्वार पुलिस को मिली बहुत बड़ी कामयाबी, बहुत कम समय में अपहृत 1 वर्षीय बच्चे को किया सकुशल बरामद
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र।
उत्तराखंड
खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं इसी सत्र से होगी शुरू, खेल मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।
उत्तराखंड
नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख  के पार।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > हरिद्वार पुलिस को मिली बहुत बड़ी कामयाबी, बहुत कम समय में अपहृत 1 वर्षीय बच्चे को किया सकुशल बरामद
Editors Pickउत्तराखंडक्राइम

हरिद्वार पुलिस को मिली बहुत बड़ी कामयाबी, बहुत कम समय में अपहृत 1 वर्षीय बच्चे को किया सकुशल बरामद

Web Editor
Last updated: 2024/04/13 at 9:54 AM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

हरिद्वार:हरिद्वार पुलिस को मिली बहुत बड़ी कामयाबी, बहुत कम समय में अपहृत 1 वर्षीय बच्चे को किया सकुशल बरामद

नाई घाट से 9 तारीख को हुआ था बच्चा चोरी

सूचना मिलते ही एसएसपी हरिद्वार परमेन्द्र डोबाल हो गए थे बहुत गंभीर, तत्काल बनाई थी कई टीमें, साफ था कप्तान डोबाल का टीम को संदेश कि हर हालत में जल्द से जल्द बच्चे की हो सकुशल बरामदगी। एसएसपी परमेन्द्र डोबाल स्वयं कर रहे थे मामले की मॉनिटरिंग

सशक्त लीडरशिप और टीम वर्क के कमाल कॉम्बिनेशन बना सफलता का मूलमंत्र, कम समय में हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

चुनावी तैयारियों और स्नान पर्व की व्यस्तता के बीच भी हरिद्वार पुलिस ने किया जबरदस्त काम, दिखा असर, मिली बड़ी सफलता

कथित देवर-भाभी आए गिरफ्त में, भीख मंगवाने और बच्चों की खरीद-फरोख्त के लिए किया था अपहरण

बच्चे की सकुशल बरामदगी पर हरिद्वार पुलिस की चारों और हो रही है प्रशंसा

चंद रोज पहले भी एक ऐसे ही मामले में हरिद्वार पुलिस को मिली थी बड़ी सफलता

एसएसपी परमेन्द्र डोबाल ने कहा कि चाइल्ड ट्रैफिकिंग के यह मामले बेहद गंभीर हैं, फास्ट रिकवरी कर टीम ने अच्छा काम दिखाया है, पूरी टीम बधाई की पात्र है।

 

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के प्रखर नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की एक और नायाब उपलब्धि

हर की पैड़ी से अपहृत 01 वर्षीय बालक को चार दिन बाद सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया

कथित देवर-भाभी आए गिरफ्त में, भीख मंगवाने और बच्चों की खरीद-फरोख्त के लिए किया था अपहरण

बच्चे की सकुशल बरामदगी पर हरिद्वार पुलिस की पूरे देश में हो रही प्रशंसा

“चाइल्ड ट्रैफिकिंग के ये मामले बेहद गंभीर हैं, फास्ट रिकवरी कर टीम ने अच्छा काम दिखाया है, पूरी टीम बधाई की पात्र- एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल”

 

यह है पूरा मामला:

दिनांक 09/04/2024 को वादी नीतू निवासी ग्राम दुमरिया बस्ती थाना अमरपुर जिला बांका बिहार ने कोतवाली नगर हरिद्वार आकर तहरीर दी कि दिनांक 09/04/2024 को वह अपने बच्चों को नाई घाट में छोड़कर खाना लेने गई थी। ज़ब वापस लौटी तो 01 वर्षीय बच्चा गायब मिला। शिकायत पर कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 293/2024 धारा 363 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया।

बच्चे से सम्बन्धित गंभीर प्रकृति का मामला होने के चलते एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल टीमें गठित की गई और खुद की मॉनीटरिंग में पूरी कार्यवाही और प्रगति पर नजर बनाकर रखी गई।

सजग नेतृत्व में काम कर रही पुलिस टीमों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखना शुरू कर दिया। जिसमें लगभग 500 cctv फुटेज देखने पर उक्त बच्चे को एक व्यक्ति ले जाता हुआ दिखाई दिया। जिस पर एक पुलिस टीम जनपद मुजफ्फरनगर सहारनपुर व एक टीम रुड़की की तरफ तलाश हेतु भेजा गया। इस दौरान गुमशुदा बालक व संदिग्ध व्यक्ति का पंपलेट छपवाकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया /सोशल मीडिया/प्रिन्ट मीडिया के जरिए भी तलाश जारी रखी गई।

दिनांक 12/4/2024 को मुखबिर की सूचना पर कलियर रूड़की रोड के पास से गुमशुदा बालक व अपहरणकर्ता देवेंद्र व एक महिला को पकड़ा गया। गुमशुदा बालक थाने लाकर परिवारजन के सुपुर्द किया गया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने बालक का अपहरण भिक्षावृत्ति एवं भविष्य में किसी जरूरतमंद को बच्चा बेचकर मुनाफाखोरी के लिए किया था। मुकदमा उपरोक्त में धारा 363ए/34 भा0द0वि की बढ़ोतरी की गई। आरोपियों को बाद आवश्यक कार्रवाई कर आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

कुछ दिन पूर्व भी हर की पैड़ी क्षेत्र से 3 वर्षीय बच्ची की सकुशल बरामदगी करने के बाद मात्र 01 वर्षीय बच्चे को इतना जल्दी सकुशल बरामद करने पर हरिद्वार पुलिस प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में नाम कमा रही है।

 

पकड़े गए आरोपित-

1- देवेंद्र पुत्र सूरजमल निवासी ग्राम जड़बड़ जरवर मीरनपुर थाना कुप्रोली जिला मुजफ्फरनगर उतर प्रदेश (सातवीं पास व सोहराब गेट मेरठ रोडवेज डिपो में वर्कशॉप में संविदाकर्मी/डेलीवेज रह चुका है)
2- महिला पत्नी मुकेश निवासी ग्राम नारगपुर थाना प्रतापुर मेरठ उ0 प्र0

 

*पुलिस टीम-*

1-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कुंदन सिंह राणा
2-निरीक्षक ऐश्वर्या कुमार पाल
3-वरिष्ठ उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह बुटोला
4–उप निरीक्षक संजीव चौहान चौकी प्रभारी हर की पौड़ी
5-ASI दीपक ध्यानी
6-हेड का0 मान सिंह नेगी
7- हेड का0 संजय पल
8- हेड का0 सतेंद्र कुमार
9- हेड का0 पदम् (SOG )
10-का0 निर्मल
11-का0 सुनील चौहान
12-का0 सतीश नोटियाल

You Might Also Like

उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव।

मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र।

खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं इसी सत्र से होगी शुरू, खेल मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।

नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख  के पार।

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

TAGGED: अपराध, एसपी सिटी हरिद्वार, समाचार, हर8द्वार, हरिद्वार
Web Editor April 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जनमानस को मतदान के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन देहरादून में Walkathon “Run for Vote” का किया गया आयोजन
Next Article नानकमत्ता हत्याकांड में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने 02 और षडयंत्रकारियों सतनाम सिंह और सुलतान सिंह को किया गया गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव।
उत्तराखंड May 14, 2026
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र।
उत्तराखंड May 14, 2026
खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं इसी सत्र से होगी शुरू, खेल मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।
उत्तराखंड May 14, 2026
नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख  के पार।
उत्तराखंड May 13, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव।
  • मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र।
  • खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं इसी सत्र से होगी शुरू, खेल मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख  के पार।
  • मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,209)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (770)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (750)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (693)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (671)
April 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Mar   May »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?