By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने श्री हनुमान जयंती के अवसर पर किया विश्व विख्यात परमार्थ निकेतन स्थित गंगा आरती में सहभाग
Share
Notification Show More
Latest News
भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।
उत्तराखंड
वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।
उत्तराखंड
29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ, जल्द तैयार होगी प्रदेश की फ्लावर और हनी पॉलिसी।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने श्री हनुमान जयंती के अवसर पर किया विश्व विख्यात परमार्थ निकेतन स्थित गंगा आरती में सहभाग
Editors Pickउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनराष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने श्री हनुमान जयंती के अवसर पर किया विश्व विख्यात परमार्थ निकेतन स्थित गंगा आरती में सहभाग

Web Editor
Last updated: 2024/04/23 at 5:07 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

ऋषिकेश: भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त), उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह जी परमार्थ निकेतन पधारे। परमार्थ निकेतन में दोनों दिव्य विभूतियों का शंख ध्वनि, पुष्पवर्षा और वेदमंत्रों से दिव्य अभिनन्दन किया।

श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी और माननीय राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह जी ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में विश्व विख्यात गंगा आरती में सहभाग किया।

परमार्थ निकेतन के दिव्य प्रांगण में स्वामी जी की साधना स्थली में विराजित माँ लक्ष्मी जी प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित कर माननीय राष्ट्रपति जी ने शक्ति के प्रति श्रद्धा और भक्ति समर्पित की।
तत्पश्चात माननीय राष्ट्रपति जी व माननीय राज्यपाल जी, स्वामी जी और साध्वी जी ने विभिन्न राष्ट्रोन्मुखी, उत्तराखंड राज्य के विकास, आध्यात्मिक तथा परमार्थ निकेतन द्वारा संचालित सेवा पहलों के विषय में विचारों का आदान-प्रदान किया।

साध्वी भगवती सरस्वती जी ने परमार्थ निकेतन व डिवाइन शक्ति फाउंडेशन द्वारा संचालित कई प्रभावशाली, धर्मार्थ और मानवीय व पर्यावरणीय सेवा पहलों के विषय में जानकारी माननीय राष्ट्रपति जी के साथ साझा की। इन सेवा क्षेत्रों में सेवायें प्रदान कर रहें कुछ चयनित कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों को माननीय राष्ट्रपति जी से मिलने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।
दिव्यांगता मुक्त भारत अभियान के लाभार्थी युवा, नारी शक्ति, बेटियां, बच्चों तथा परमार्थ विजय पब्लिक स्कूल, उत्तरकाशी, जो कि नेत्रहीन बच्चों को समर्पित एक उत्कृष्ट स्कूल है, परमार्थ नारी शक्ति केंद्र, ऋषिकेश, जो कि स्लम क्षेत्रों के बच्चों व युवाओं की शिक्षा हेतु समर्पित है वहां के विद्याथियों और शिक्षिकाओं से माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी और माननीय राज्यपाल जी ने भेंट की।

परमार्थ निकेतन द्वारा इन सभी सेवा पहलों के माध्यम से दिव्यांगों को सम्मान के साथ सशक्त जीवन जीने का कौशल व हौसला प्रदान किया जा रहा है। परमार्थ निकेतन द्वारा संचालित ये सभी उत्कृष्ट पहल दिव्यांगों के समर्थन व सम्मान हेतु समर्पित है। इनके माध्यम से महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाया जा रहा हैं साथ ही निःशुल्क कौशल विकास कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला संचालित की जा रही हैं।

माननीय राष्ट्रपति जी को वल्र्ड टॉयलेट कॉलेज सहित ग्लोबल इंटरफेथ वॉश एलायंस (जीवा) के माध्यम से परमार्थ निकेतन द्वारा जल, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गयी। जीवा, स्वच्छता के मानकों और स्तर को बढ़ाने के लिये अद्भुत कार्य कर रहा है। स्वच्छता कर्मियों की सेवा का जश्न मनाना, जीवन में बदलाव लाने तथा समावेशी सशक्तिकरण के लिये विलक्षण सेवा कार्य किये जा रहे हैं।
तत्पश्चात माननीय राष्ट्रपति जी और माननीय राज्यपाल जी ने माँ गंगा के पवित्र तट होने वाली प्रसिद्ध माँ गंगा जी की आरती में सहभाग किया। हनुमान जयंती के अवसर पर परमार्थ निकेतन के श्री हनुमान घाट पर हनुमान जी की पूजा -अर्चना, गंगा पूजा और विश्व शांति हेतु पवित्र यज्ञ में आहुति समर्पित की।

स्वामी जी के पावन सान्निध्य में माननीय राष्ट्रपति जी और माननीय राज्यपाल जी, साध्वी जी, परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों और देश विदेश से आये परमार्थ परिवार के सदस्यों ने परमार्थ गंगा तट पर दिव्य भक्तिमय वातावरण में हरिनाम संकीर्तन और गंगा जी की आरती की।

आज की संध्या का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सभी देवभक्ति के साथ देशभक्ति के रंग मे ंरंग गये। पूरे परमार्थ गंगा तट पर देशभक्ति का अद्भुत उत्साह था। सभी भारत की राष्ट्रपति की गरिमामय उपस्थिति से अत्यंत प्रसन्न थे।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को हिमालय की हरित भेंट रूद्राक्ष का दिव्य पौधा, इलायची की माला और हनुमत महोत्सव के पावन अवसर पर श्री हनुमान जी की दिव्य प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। श्रीमती मुर्मू जी की शालीनता और राष्ट्र को समर्पित भावों को देखकर सभी गद्गद हो गये।माननीय राज्यपाल गुरमीत सिहं जी को रूद्राक्ष का दिव्य पौधा भेंट किया।

You Might Also Like

भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।

वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।

29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।

मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ, जल्द तैयार होगी प्रदेश की फ्लावर और हनी पॉलिसी।

TAGGED: उत्तराखंड समाचार, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Web Editor April 23, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, जानें- किसे कहां से दिया मौका
Next Article तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर बनाए गए हैं 50 स्क्रीनिंग प्वाइंट-राजेश कुमार,स्वास्थ्य सचिव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।
उत्तराखंड May 19, 2025
वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।
उत्तराखंड May 19, 2025
29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या
उत्तराखंड May 19, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।
उत्तराखंड May 17, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।
  • वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।
  • 29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।
  • मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ, जल्द तैयार होगी प्रदेश की फ्लावर और हनी पॉलिसी।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (905)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (567)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (531)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (510)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (489)
April 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Mar   May »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?