By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: HAWK EYE की निगरानी में होगी चार धाम यात्रा, ड्रोन के माध्यम से हर गतिविधि पर रहेगी दून पुलिस की पैनी नजर
Share
Notification Show More
Latest News
108 एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ।
उत्तराखंड
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > HAWK EYE की निगरानी में होगी चार धाम यात्रा, ड्रोन के माध्यम से हर गतिविधि पर रहेगी दून पुलिस की पैनी नजर
Editors Pickउत्तराखंडदेश-विदेश

HAWK EYE की निगरानी में होगी चार धाम यात्रा, ड्रोन के माध्यम से हर गतिविधि पर रहेगी दून पुलिस की पैनी नजर

Web Editor
Last updated: 2024/04/27 at 1:27 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

HAWK EYE की निगरानी में होगी चार धाम यात्रा, ड्रोन के माध्यम से हर गतिविधि पर रहेगी दून पुलिस की पैनी नजर

*आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत किये गये सुरक्षा प्रबन्धों का एसएसपी देहरादून ने लिया जायजा।*

*ऋषिकेश तथा रायवाला क्षेत्र में चार धाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिये समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त करने के दिये निर्देश।*

*चार धाम यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए अलग से चलायी जाएंगी 10 चार धाम ट्रैफिक चीता मोबाइल*

*यात्रा मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिये खोली जायेंगी पुलिस हैल्प डेस्क।*

*संपूर्ण यात्रा मार्ग पर चार धाम रूट की जानकारी के लिए लगाए जायेंगे फ्लेक्स बोर्ड*

*निरीक्षण के दौरान चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन ऑफिस/ ट्रांजिट कैंप पहुंचे एसएसपी देहरादून, चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

मई माह में चारों धामों के कपाट खुलने के साथ शुरू होने वाली चार धाम यात्रा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लेने आज दिनांक: 27-04-24 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ऋषिकेश तथा रायवाला क्षेत्र में चार धाम यात्रा मार्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सम्पूर्ण यात्रा मार्ग का भ्रमण कर यात्रा में आने वाले वाहनों के सचांलन एवं पार्किंग हेतु चिन्हित किये गये स्थानों के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए निम्न दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।

01: चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये यात्रा मार्ग पर जगह-जगह चार धाम के रूट के फ्लैक्स बोर्ड लगाये जायें, जिससे यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानियो का सामना न करना पडे।

देहरादून, एसएसपी ,अजय सिंह

02: यात्रा मार्ग पर यातायात के दबाव वाले क्षेत्रों श्यामपुर फाटक, मन्सा देवी फाटक आदि स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों के आने व जाने हेतु अलग-अलग लेन बनाई जाये, साथ ही ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी इस बात को सुनिश्चित कर लें कि किसी भी दशा उक्त स्थान पर वाहनों की डबल लाइन न लगें। इसके अतिरिक्त श्यामुपर फाटक पर यातायात के दबाव को कम करने के लिये चल रहे सडक चौडीकरण के कार्य को समय से पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित कार्यदायी सस्था से समन्वय स्थापित किया जाये।

03: चार धाम यात्रा मे आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु यात्रा मार्ग पर लगने वाली ड्यूटियों के अतिरिक्त अलग से 10 चीता मोबाइल चलायी जायें, जो सम्पूर्ण मार्ग पर नियमित रूप से भ्रमणशील रहते हुए यातायात के सुचारू संचालन के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

04: चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिये यात्रा मार्ग पर अलग-अलग जगहों को चिन्हित करते हुए पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित की जायें, जिससे यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओ को यात्रा क्षेत्र से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

05: सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर ड्रोन के माध्यम से पैनी नजर रखी जायेगी, साथ ही अनावश्यक रूप से सडकों पर वाहन पार्क कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध ड्रोन के माध्यम से चालान की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

06: पूर्व में चार धाम यात्रा के संचालन के दौरान सामने आयी दिक्कतों का संज्ञान लेते हुए यात्रा शुरू होने से पूर्व उनके निराकरण के लिये आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जायें।

07: यात्रा सीजन के दौरान यातायात के दबाव को कम करने के लिये पूर्व से यातायात प्लॉन तैयार करते हुए डायवर्जन प्वाइंट चिन्हित कर लिये जायें तथा यातायात का दबाव अधिक होने पर यातायात को उक्त डायवर्जन प्वाइंट से डायवर्ट किया जाये।

यात्रा मार्ग के निरीक्षण के उपरांत एसएसपी देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में यात्रा मार्ग से संबंधित थानों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई, बैठक के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

यात्रा मार्ग के निरीक्षण तथा गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश, सहायक पुलिस अधीक्षक/ थाना प्रभारी रायवाला तथा कोतवाली ऋषिकेश, रायवाला, मुनि की रेती तथा लक्ष्मण झूला के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

108 एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश।

मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ।

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित।

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित।

TAGGED: 2024 चारधाम यात्रा उत्तराखंड, उत्तराखंड समाचार, एसएसपी देहरादून अजय सिंह
Web Editor April 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चारधाम यात्रा मार्ग पर जीएमवीएन लगा रहा ईवी चार्जिंग स्टेशन- महाराज
Next Article अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी ने किया थाना यमकेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण,दिये अहम निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

108 एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश।
उत्तराखंड October 22, 2026
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग।
उत्तराखंड October 22, 2026
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ।
उत्तराखंड October 22, 2026
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित।
उत्तराखंड October 21, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • 108 एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश।
  • मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग।
  • मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ।
  • राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित।
  • मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,322)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (853)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (834)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (780)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (755)
April 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Mar   May »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?