By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तर भारत मे गर्मी का सितम: देशभर में लू का कहर, बंगाल में रेड तो बिहार समेत इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट; जानें कहां होगी बारिश
Share
Notification Show More
Latest News
भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।
उत्तराखंड
वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।
उत्तराखंड
29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ, जल्द तैयार होगी प्रदेश की फ्लावर और हनी पॉलिसी।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > उत्तर भारत मे गर्मी का सितम: देशभर में लू का कहर, बंगाल में रेड तो बिहार समेत इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट; जानें कहां होगी बारिश
Editors Pickउत्तराखंडदेश-विदेश

उत्तर भारत मे गर्मी का सितम: देशभर में लू का कहर, बंगाल में रेड तो बिहार समेत इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट; जानें कहां होगी बारिश

Web Editor
Last updated: 2024/04/28 at 7:29 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE
दिल्ली: देशभर में बढ़ती गर्मी और लू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उसके पार तक जा रहा है। लू को लेकर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि बिहार और झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कई दिनों तक गर्म हवाओं का प्रकोप रहेगा। आइए जानते हैं और राज्यों के मौसम के बारे में- 

बंगाल और ओडिशा में रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, गर्म और उमस भरे मौसम के कारण बंगाल और ओडिशा में दिन के अधिकतम तापमान में और वृद्धि की संभावना है। वहीं, लू के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। बढ़ती गर्मी और हीटवेव को लेकर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा, ‘ओडिशा में भी लू से बिगड़ते हालातों का सामना करना पड़ रहा है। यहां कुछ दिनों तक ऐसे ही हालात रहने वाले हैं। इसलिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 

इन जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार

 

कई ऐसे स्थान हैं, जिनका तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। पश्चिम बर्धमान जिले के पानागढ़ में शनिवार को पश्चिम बंगाल का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोलकाता में दिन का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतना ही नहीं, मेदिनीपुर का 43.5, बांकुड़ा का 43.2, बैरकपुर का 43.2, बर्धमान का 43, आसनसोल का 42.5, पुरुलिया का 42.7 और श्रीनिकेतन का 42 डिग्री सेल्सियस हैं।

 

वहीं, ओडिशा के औद्योगिक शहर अंगुल में 44.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस मौसम में पहली बार 44 डिग्री को पार कर चुका है। इसके अलावा, बारीपदा में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि बौध, ढेंकनाल और भवानीपटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान जताया है और उसके बाद के दो दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान जताया है।

 

 

दिल्ली-एनसीआर का ऐसा रहेगा मौसम

 

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को शुक्रवार को हुई बारिश के बाद चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस से घटकर 38 डिग्री सेल्सियस हो गया। आईएमडी के पूर्वानुमान में सप्ताहांत में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि, बताया गया है कि सोमवार तक अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा।

 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है और इसका वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 163 दर्ज किया गया है जिसे ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा गया है।

 

उत्तर प्रदेश के लिए अलर्ट

 

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी हिस्सों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। यहां भी लू से लोग परेशान रह सकते हैं।

 

बारिश को लेकर क्या कहता है मौसम विभाग?

 

मौसम विभाग ने रविवार को जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने आज सुबह मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र और उत्तरी तेलंगाना में बारिश और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, पूर्वी मेघालय, नगालैंड और मणिपुर में रविवार को गरज के साथ हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी की।

You Might Also Like

भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।

वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।

29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।

मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ, जल्द तैयार होगी प्रदेश की फ्लावर और हनी पॉलिसी।

TAGGED: अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी, उत्तराखंड खबर, उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव 2024, उत्तराखंड पर्यटन, उत्तराखंड पुलिस, उत्तराखंड भाजपा पार्टी, उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024, उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव 2024, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड सरकार, उत्तराखंड सरकार मंत्रिमंडल, उधमसिंह नगर, एसएसपी, कांग्रेस राहुल गांधी, केदारनाथ धाम, गृह मंत्री अमित शाह, चंपावत, चमोली, चारधाम यात्रा 2024, जिलाधिकारी, जेपी नड्डा राष्ट्रिय अध्यक्ष भाजपा, टिहरी गढ़वाल, ताजा समाचार, त्रिवेंद्र रावत पूर्व मुख्यमंत्री, देहरादून, नरेश बंसल राज्यसभा सांसद, नैनीताल, पर्यटन, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रियंका गांधी कांग्रेस, बड़ी खबर, बद्रीनाथ धाम, बागेश्वर, ब्रेकिंग न्यूज़, महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष, रुद्रप्रयाग, लोकसभा चुनाव 2024, वनाग्नि, वर्तमान सांसद उत्तराखंड भाजपा, सतपाल महाराज पर्यटन मंत्री उत्तराखंड सरकार, सीएम धामी
Web Editor April 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वनाग्नि: जंगल की आग बुझाने पर प्रदेश सरकार वनाग्नि प्रबंधन समितियों को देगी 25 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का इनाम
Next Article कार्यवाही:नशा तस्कराे पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,करोडो रू0 कीमत की हाईप्रोफाइल ड्रग्स के साथ कोबरा गैंग के 03 हाईटेक नशा तस्करो को किया गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।
उत्तराखंड May 19, 2025
वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।
उत्तराखंड May 19, 2025
29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या
उत्तराखंड May 19, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।
उत्तराखंड May 17, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।
  • वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।
  • 29 अगस्त तक खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास सुनिश्चित करें मुख्य सचिव: रेखा आर्या
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।
  • मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ, जल्द तैयार होगी प्रदेश की फ्लावर और हनी पॉलिसी।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (905)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (567)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (531)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (510)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (489)
April 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Mar   May »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?