By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: रिश्वतखोर असिस्टेंट कमिश्नर निकला धन कुबेर,छापेमारी में सोना-चांदी और ज़मीन के दस्तावेज हुए बरामद
Share
Notification Show More
Latest News
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित-रेखा आर्या
उत्तराखंड
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने निर्माण स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण।
उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि वितरित।
उत्तराखंड
सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > रिश्वतखोर असिस्टेंट कमिश्नर निकला धन कुबेर,छापेमारी में सोना-चांदी और ज़मीन के दस्तावेज हुए बरामद
Editors Pickउत्तराखंडदेश-विदेश

रिश्वतखोर असिस्टेंट कमिश्नर निकला धन कुबेर,छापेमारी में सोना-चांदी और ज़मीन के दस्तावेज हुए बरामद

Web Editor
Last updated: 2024/06/27 at 11:10 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

रिश्वतखोर असिस्टेंट कमिश्नर निकला धन कुबेर,छापेमारी में सोना-चांदी और ज़मीन के दस्तावेज हुए बरामद।

देहरादून:बिलों में गड़बड़ी बताकर टैक्स सेटलमेंट को लेकर रेस्टोरेंट संचालक से 75 हजार रुपये रिश्वत लेते राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी) के सहायक आयुक्त शशिकांत दुबे को विजिलेंस ने देहरादून के लक्ष्मी रोड स्थित जीएसटी मुख्यालय से रंगेहाथ गिरफ्तार कर किया था। वहीं छापेमारी में रिश्वत के साथ गिरफ्तार हुए जीएसटी के सहायक आयुक्त शशिकांत दुबे के घर से 50 लाख रुपये के सोना-चांदी बरामद हुए हैं। इसके अलावा दुबे के देहरादून में दो प्लॉट और एक तीन मंजिला मकान है। विजिलेंस इस मामले में दुबे की आय और अर्जित संपत्ति का आकलन कर रही है। जल्द ही आरोपी अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति रखने का मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है। उधर, आरोपी दुबे को विजिलेंस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि विजिलेंस को राजपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के संचालक ने शिकायत की थी। बताया था कि सहायक आयुक्त जीएसटी शशिकांत दुबे उनके रेस्टोरेंट पर आया था। वहां उसने बिल को देखकर तमाम तरह की कमियां बताईं और अपने ऑफिस बुलाया था। रेस्टोरेंट संचालक जब दुबे के ऑफिस पहुंचे तो वहां जीएसटी से सेटिंग के लिए उसने एक लाख रुपये की मांग की। इस पर जब संचालक ने कुछ समझाने का प्रयास किया तो उस पर ही गुस्सा होने लगा। जैसे-तैसे रिश्वत की रकम को घटाकर 75 हजार रुपये कर दिया गया। दुबे ने रेस्टोरेंट संचालक को मंगलवार को अपने ऑफिस में रिश्वत के साथ बुलाया था। जैसे ही संचालक ने दुबे के हाथों में रिश्वत की रकम थमाई तभी विजिलेंस टीम ने दुबे को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी विजिलेंस धीरेंद्र कुमार गुंज्याल ने बताया कि इस कार्रवाई के बाद दुबे के कैनाल रोड स्थित घर पर भी छापा मारा गया था। वहां तलाशी में विजिलेंस को 600 ग्राम से ज्यादा सोना और दो किलोग्राम चांदी मिली है। सोना सिक्कों और बिस्कुट के रूप में जमा किया गया था। इस माल की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा दुबे का एक 175 वर्ग गज का प्लॉट शिमला बाईपास पर है। निरंजनपुर में भी 200 वर्ग गज का प्लॉट दुबे के नाम पर है। ये प्लॉट उसने क्रमश: वर्ष 2013 और 2021 में खरीदे थे। इसके अलावा कैनाल रोड स्थित मकान तीन मंजिला है। इसके बारे में दुबे ने बताया है कि यह उसने लोन लेकर बनाया था। इस मामले में अब आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।

दुबे मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। वह 2015 बैच का पीसीएस अधिकारी है। उसकी ज्यादातर पोस्टिंग देहरादून और इसके आसपास ही रही है। वह पहले विकासनगर, मसूरी, भगवानपुर में तैनात रहा। इसके बाद उसकी पोस्टिंग आशारोड़ी ऑफिस में रही। यहां के बाद उसे बतौर सहायक आयुक्त तैनाती लक्ष्मी रोड स्थित राज्य कर विभाग में हुई। इस दरम्यान ही उसने ज्यादातर संपत्तियों को जोड़ा है।

You Might Also Like

प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित-रेखा आर्या

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने निर्माण स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि वितरित।

सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

TAGGED: उत्तराखंड, देहरादून, न्यूज़, समाचार
Web Editor June 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात, 500 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति आवंटित किये जाने का किया अनुरोध
Next Article थानाध्यक्ष का अश्लील वीडियो हुआ वायरल,कांग्रेस विधायक ने डीजीपी से मिलकर की आरोपी थानाध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड September 11, 2026
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित-रेखा आर्या
उत्तराखंड September 11, 2026
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने निर्माण स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण।
उत्तराखंड September 10, 2026
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि वितरित।
उत्तराखंड September 10, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित-रेखा आर्या
  • कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने निर्माण स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण।
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि वितरित।
  • सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,282)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (818)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (804)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (752)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (729)
June 2024
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« May   Jul »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?