By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नगर निकाय चुनाव उत्तराखंड- अक्टूबर महीने में होंगे निकाय चुनाव,दो नए नगर निगम बनाने की तैयारी
Share
Notification Show More
Latest News
अबकी बार, ट्रिपल इंजन की सरकार, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में किया चुनाव प्रचार
उत्तराखंड
पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास, अल्मोड़ा जनपद में कैबिनेट मंत्री ने किया चुनाव प्रचार।
उत्तराखंड
भाजपा ने नारों को यथार्थ में बदला, रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के ताकुला में की चुनावी जनसभा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड निवेश उत्सव – 2025:रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड निवेश उत्सव – 2025 में केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा।
उत्तराखंड
अगस्त में मिलेगा हल्द्वानी को एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > नगर निकाय चुनाव उत्तराखंड- अक्टूबर महीने में होंगे निकाय चुनाव,दो नए नगर निगम बनाने की तैयारी
Editors Pickउत्तराखंड

नगर निकाय चुनाव उत्तराखंड- अक्टूबर महीने में होंगे निकाय चुनाव,दो नए नगर निगम बनाने की तैयारी

Web Editor
Last updated: 2024/08/09 at 7:45 AM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

नगर निकाय चुनाव उत्तराखंड- अक्टूबर महीने में होंगे निकाय चुनाव,दो नए नगर निगम बनाने की तैयारी।

उत्तराखंड-उत्तराखंड में नगर निकायों के चुनाव को लेकर अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक राज्य में अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में निकाय चुनाव होंगे। सरकार ने इस टाइमलाइन के साथ तैयारियां तेज कर दी हैं। ओबीसी आरक्षण से लेकर निकायों के परिसीमन आदि की सभी तैयारियां 15 सितंबर से पहले पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेज दिया जाएगा। वहीं, सरकार ने निकाय चुनाव से पहले अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाने की कवायद भी तेज कर दी है। प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल पिछले साल दो दिसंबर को पूरा हो गया था। छह माह यानी दो जून तक के लिए निकाय प्रशासकों के हवाले हो गए थे।

इस अवधि में चुनाव न होने के चलते सरकार ने तीन माह के लिए अवधि बढ़ा दी थी। इस बीच हाईकोर्ट के आदेश आए और सरकार ने अंतिम टाइमलाइन तय कर ली है। राज्य में अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में निकाय चुनाव होंगे। इससे पहले 15 सितंबर तक ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए नियमावली आदि का काम पूरा होगा.निकायों का परिसीमन, वोटर लिस्ट का काम भी तब तक पूरा करने की समय सीमा रखी गई है। उधर, सचिव शहरी विकास नितेश झा ने बताया, निर्धारित समय सीमा में निकाय चुनाव कराने के लिए तैयारी तेज कर दी गई हैं।

29 अक्तूबर को दिवाली मनेगी,इससे पहले ही नगर निकायों के नेताओं की दिवाली मनेगी⤵️

सरकार ने तय किया कि दिवाली से पहले ही सभी निकायों में नए बोर्ड गठित कर दिए जाएंगे। दून नगर निगम का परिसीमन 15 दिन के भीतर शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर निगम देहरादून के 54 वार्डों का परिसीमन 15 दिन के भीतर सुधार कर शासन को भेजा जाए। इस समय सीमा में ओबीसी आरक्षण व वोटर लिस्ट का काम भी पूरा करना है, ताकि निकाय चुनाव में कोई अड़चन पेश न आए।

दो नए नगर निगम बनाने की तैयारी⤵️

नगर पालिका अल्मोड़ा और नगर पालिका पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाने के लिए शासन स्तर से जिलाधिकारी को पत्र भेज दिया गया है। डीएम की ओर से इन निकायों को निगम बनाने के लिए सीमांकन संबंधी पूरी प्रस्ताव शासन को भेजा जाना है। माना जा रहा कि चुनाव से पहले ही सरकार इन्हें निगम बनाएगी। उधर, नगर पालिका रामनगर और नगर पालिका कर्णप्रयाग के परिसीमन में भी कुछ बदलाव होंगे।

कुछ क्षेत्र जोड़े जाएंगे या कुछ हटाए जाएंगे⤵️

दो नगर निगम बनने के बाद राज्य में 11 नगर निगम (देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार, श्रीनगर, हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा) हो जाएंगे। नगर पालिका की संख्या 41 और नगर पंचायतों की संख्या 50 होगी। सरकार ने पिछले दिनों ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए एक्ट में संशोधन को मंजूरी दी थी। अब इस संशोधन को लागू करने के लिए नियमावली लागू करने की तैयारी है। नियमावली का प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में लाया जाएगा, ताकि निर्धारित समय सीमा में ओबीसी आरक्षण लागू हो सके।

अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर पालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम करने पर राज्य सरकार विचार कर रही है। इसी तरह गढ़वाल मंडल के डोईवाला नगर पालिका को तृतीय म श्रेणी से उच्चीकृत कर प्रथम श्रेणी में करने का विचार किया जा रहा है। कहा, यदि ऐसा हुआ तो इन क्षेत्रों का विकास तो होगा ही, साथ में अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। बृहस्पतिवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया, समय-समय पर नगर निकायों का उच्चीकरण किया जाता है। ऐसे में हमारी सरकार अल्मोड़ा नगर पालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम और पिथौरागढ़ नगर पालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम में करने का विचार कर रही है। उन्होंने बताया, देहरादून के डोईवाला की तृतीय श्रेणी की नगर पालिका को उच्चीकृत कर प्रथम श्रेणी में करने का विचार किया जा रहा है। कहा, अल्मोड़ा में कुछ लोग नगर निगम बनाने को लेकर सीमा विस्तार जैसी भ्रांतियां फैला रहे हैं, जो गलत है। अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा, सिर्फ नगर पालिकाओं का उच्चीकरण पर विचार कर नगर निगम बनाया जाएगा।

You Might Also Like

अबकी बार, ट्रिपल इंजन की सरकार, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास, अल्मोड़ा जनपद में कैबिनेट मंत्री ने किया चुनाव प्रचार।

भाजपा ने नारों को यथार्थ में बदला, रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के ताकुला में की चुनावी जनसभा।

उत्तराखंड निवेश उत्सव – 2025:रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड निवेश उत्सव – 2025 में केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा।

अगस्त में मिलेगा हल्द्वानी को एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण।

TAGGED: उत्तराखंड, नगर निकाय चुनाव2024, समाचार
Web Editor August 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी खबर: टनकपुर पूर्णागिरी मार्ग में बरसाती रपटे में बही मैक्स जीप
Next Article क्राइम: जंगल में युवती से रेप,गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा,आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अबकी बार, ट्रिपल इंजन की सरकार, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में किया चुनाव प्रचार
उत्तराखंड July 22, 2025
पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास, अल्मोड़ा जनपद में कैबिनेट मंत्री ने किया चुनाव प्रचार।
उत्तराखंड July 21, 2025
भाजपा ने नारों को यथार्थ में बदला, रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के ताकुला में की चुनावी जनसभा।
उत्तराखंड July 20, 2025
उत्तराखंड निवेश उत्सव – 2025:रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड निवेश उत्सव – 2025 में केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा।
उत्तराखंड July 19, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • अबकी बार, ट्रिपल इंजन की सरकार, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में किया चुनाव प्रचार
  • पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास, अल्मोड़ा जनपद में कैबिनेट मंत्री ने किया चुनाव प्रचार।
  • भाजपा ने नारों को यथार्थ में बदला, रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के ताकुला में की चुनावी जनसभा।
  • उत्तराखंड निवेश उत्सव – 2025:रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड निवेश उत्सव – 2025 में केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा।
  • अगस्त में मिलेगा हल्द्वानी को एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (959)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (622)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (578)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (547)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (528)
August 2024
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Jul   Sep »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?