By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अजब-गजब:- उत्तराखंड के पोस्ट ऑफिस में डाकपाल भर्ती में ऐसे युवा हुए चयनित जिन्हें न लिखना आ रहा न पढ़ना, डाकघर को लिखा ढाकघर और पौड़ी को पैटी।
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण।
उत्तराखंड
उत्तराखंड पुलिस का बदलेगा स्वरूप, नया ध्येय वाक्य ‘कर्म, सत्यं, शौर्यम्’ और नया लोगो होगा पहचान।
उत्तराखंड
गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > अजब-गजब:- उत्तराखंड के पोस्ट ऑफिस में डाकपाल भर्ती में ऐसे युवा हुए चयनित जिन्हें न लिखना आ रहा न पढ़ना, डाकघर को लिखा ढाकघर और पौड़ी को पैटी।
उत्तराखंड

अजब-गजब:- उत्तराखंड के पोस्ट ऑफिस में डाकपाल भर्ती में ऐसे युवा हुए चयनित जिन्हें न लिखना आ रहा न पढ़ना, डाकघर को लिखा ढाकघर और पौड़ी को पैटी।

Web Editor
Last updated: 2024/11/06 at 2:16 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

पौड़ी:- उत्तराखंड में पोस्ट ऑफिस की भर्ती प्रक्रिया इन दिनों काफी चर्चाओं में है। उत्तराखंड में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां डाकपाल के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को हिंदी और गणित का सामान्य ज्ञान तक नहीं है, जबकि 10वीं की मार्कशीट में उनके नंबर 90 प्रतिशत हैं. वहीं जांच के दौरान कई चयनित अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट फर्जी तक निकले हैं और कुछ तो डर के मारे सेलेक्ट होने के बाद ज्वाइंनिग भी नहीं कर रहे हैं. वहीं पौड़ी से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. डाकपाल के पद पर सिलेक्टेड कैंडिडेट सही से हिंदी भी नहीं लिखा पाया है, जबकि हिंदी में उसके नंबर 95 हैं।

उत्तराखंड के डाक विभाग में चयनित होकर आये डाक सेवकों के लिखने पढ़ने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि ऐसा ही एक और मामला प्रकाश में आ गया है. डाकपाल (पोस्ट मास्टर) के पद पर नियुक्ति लेने आये हरियाणा के युवक को जब हिंदी में आवेदन पत्र लिखने को कहा गया तो उसकी हिंदी देखकर विभाग के कर्मचारी भी चौंक गए. हरियाणा से आया चयनित शाखा डाकपाल ने हरियाणा बोर्ड से साल 2021 में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है।

परीक्षा परिणाम में हिंदी विषय में 95 नंबर भी पाए हैं. ऐसे में अब इस पूरी चयन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं कि जो युवक हिंदी विषय में 95 अंक ला रहा है, लेकिन हिंदी लिखते हुए उसके हाथ कांप रहे हैं. बड़ा सवाल ये भी है कि नियुक्ति के बाद ये लोग कैसे काम करेंगे.
डाक अधीक्षक द्वारा चयनित शाखा डाकपाल को जब एक आवेदन पत्र हिंदी में लिखने को कहा गया तो वो आधा घंटे बाद हिंदी में आवेदन पत्र लिख पाया. जब विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह पत्र देखा तो वह चौंक गए. हिंदी में लिखे आवेदन पत्र में चयनित डाकपाल ने अधीक्षक को अदीशय, महोदय को मेव्य, डाकघर को ढाकघर और पौड़ी को पैटी लिखा था।

यह सब देख विभाग के कर्मचारियों ने उसे अंकों को हिंदी में लिखने के लिए कहा तो चयनित डाकपाल ने 1500 को पद्रासै, 2750 को सताइसे, 3531 को तीन हजार पानसे कतीस और 250 को ढाइरौ लिख दिया. वहीं डाक अधीक्षक पौड़ी दीपक शर्मा ने बताया कि हरियाणा के रहने वाले युवक का जनपद पौड़ी के सिलोगी उप डाकघर में गढ़कोट शाखा डाकघर में शाखा डाकपाल के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि नव चयनित शाखा डाकपाल हिंदी में आवेदन पत्र नहीं लिख पाया है. साथ ही अंकों को भी हिंदी में नहीं लिख पाया है, जबकि डाक विभाग में हिंदी भाषा में कार्य संपादित होते हैं. उन्होंने बताया कि प्ररकण को लेकर रिपोर्ट परिमंडल देहरादून भेज दी है. चयनित शाखा डाकपाल की तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

युवक ने हरियाणा बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा साल 2021 में पास की है. उसको हिंदी, अंग्रेजी विषय में 95-95 अंक मिले हैं. गणित व सामाजिक विज्ञान में 90-90 अंक और विज्ञान व फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन में 100-100 अंक मिले हैं. हालांकि, युवक के शैक्षणिक दस्तावेज प्राथमिक जांच में सही पाए गए हैं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड पुलिस का बदलेगा स्वरूप, नया ध्येय वाक्य ‘कर्म, सत्यं, शौर्यम्’ और नया लोगो होगा पहचान।

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

TAGGED: Strange:- In the postmaster recruitment in Uttarakhand post office, such youth were selected who neither knew how to write nor read, wrote post office as Dhakghar and Pauri as Patti.
Web Editor November 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article महिला डॉक्टर द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से की गई हवाई फायरिंग,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।
Next Article दून विश्वविद्यालय में “प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन“ में मुख्यमंत्री ने की घोषणा, राज्य में किया जाएगा प्रवासी उत्तराखंड परिषद् का गठन।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड October 28, 2026
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण।
उत्तराखंड October 28, 2026
उत्तराखंड पुलिस का बदलेगा स्वरूप, नया ध्येय वाक्य ‘कर्म, सत्यं, शौर्यम्’ और नया लोगो होगा पहचान।
उत्तराखंड October 27, 2026
गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान।
उत्तराखंड October 27, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
  • श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण।
  • उत्तराखंड पुलिस का बदलेगा स्वरूप, नया ध्येय वाक्य ‘कर्म, सत्यं, शौर्यम्’ और नया लोगो होगा पहचान।
  • गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान।
  • मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,331)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (857)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (836)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (782)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (758)
November 2024
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
« Oct   Dec »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?