By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: शिक्षा मंत्री ने गढ़वाल मंडल के 128 बेसिक शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र, अब तक 2296 बेसिक शिक्षकों को दी गई नियुक्ति।
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण।
उत्तराखंड
उत्तराखंड पुलिस का बदलेगा स्वरूप, नया ध्येय वाक्य ‘कर्म, सत्यं, शौर्यम्’ और नया लोगो होगा पहचान।
उत्तराखंड
गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > शिक्षा मंत्री ने गढ़वाल मंडल के 128 बेसिक शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र, अब तक 2296 बेसिक शिक्षकों को दी गई नियुक्ति।
उत्तराखंड

शिक्षा मंत्री ने गढ़वाल मंडल के 128 बेसिक शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र, अब तक 2296 बेसिक शिक्षकों को दी गई नियुक्ति।

Web Editor
Last updated: 2024/11/08 at 12:53 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून:- प्राथमिक शिक्षा विभाग के तहत चार जनपदों के 128 प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये हैं। शिक्षकों की नियुक्ति से प्रदेश के पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में अक्षर ज्ञान के दिये जल उठेंगे। नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुये राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति का निर्णय लिया था जिसे पूरा किया जा रहा है। नव नियुक्त शिक्षकों के आने से विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और बच्चों को घर के समीप ही गुणवत्तापरक शिक्षा आसानी से सुलभ होगी।

यह बात प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज एससीईआरटी सभागार में आयोजित बेसिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डा. रावत ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर शिक्षा व्यवस्था उच्चस्तरीय होनी जरूरी है ताकि नौनिहालों की शैक्षिक नींव मजबूत की जा सके। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा सफल नागरिक तैयार किये जाने का प्रथम सोपान है, अगर बुनियाद सही है तो निश्चत तौर पर भविष्य भी उज्ज्वल होगा। डा. रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा के ढ़ांचे को मजबूत करने के लिये कई ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं जिनमें प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति भी शामिल है। जिसके तहत प्राथिमिक शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष बेसिक शिक्षकों के 2906 रिक्त पदों विज्ञप्ति जारी की। जिसमें पौड़ी जनपद में 298, चमोली 446, रूद्रप्रयाग 182, टिहरी 315, उत्तरकाशी 211, देहरादून 41, हरिद्वार 184, नैनीताल 190, अलमोड़ा 142, बागेश्वर 187, चम्पावत 75, पिथौरागढ़ 326 तथा ऊधमसिंह नगर में 309 पद शामिल हैं। इन विज्ञापित पदों के सापेक्ष सभी जनपदों में चार चरणों की कांउसिलिंग आयोजित की गई। जिसमें 2296 अभ्यर्थियों को चयनित किया जा चुका है। जिसमें आज गढ़वाल मंडल के चार जनपदों पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चमोली एवं हरिद्वार के 128 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये। जिसमें चमोली जनपद में 66, टिहरी 33, पौड़ी 8, तथा हरिद्वार में 19 शिक्षक शामिल हैं। इस दौरान डा. रावत ने सभी नव नियुक्त शिक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों से पूर्ण मनोयोग के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने में योगदान देने की अपील भी की।

इस अवसर पर विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, प्रभारी निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती, प्रभारी निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रघुनाथ लाल आर्य, अपर निदेशक सीमैट अजय कुमार नौडियाल, आशारानी पैन्यूली, आनंद भारद्वाज, पदमेंन्द्र सकलानी सहित टिहरी, पौड़ी, चमोली तथा हरिद्वार जनपद के जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक व नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नव नियुक्त शिक्षक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण।

उत्तराखंड पुलिस का बदलेगा स्वरूप, नया ध्येय वाक्य ‘कर्म, सत्यं, शौर्यम्’ और नया लोगो होगा पहचान।

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

TAGGED: Education Minister distributed appointment letters to 128 basic teachers of Garhwal division, till now 2296 basic teachers have been appointed.
Web Editor November 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article खेल मंत्री रेखा आर्या ने राजधानी देहरादून में की प्रेस वार्ता, बोलीं- वैज्ञानिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भरपूर होगा युवा महोत्सव
Next Article कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) की 19वीं बोर्ड बैठक।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड October 28, 2026
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण।
उत्तराखंड October 28, 2026
उत्तराखंड पुलिस का बदलेगा स्वरूप, नया ध्येय वाक्य ‘कर्म, सत्यं, शौर्यम्’ और नया लोगो होगा पहचान।
उत्तराखंड October 27, 2026
गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान।
उत्तराखंड October 27, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
  • श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण।
  • उत्तराखंड पुलिस का बदलेगा स्वरूप, नया ध्येय वाक्य ‘कर्म, सत्यं, शौर्यम्’ और नया लोगो होगा पहचान।
  • गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान।
  • मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,331)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (857)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (836)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (782)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (758)
November 2024
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
« Oct   Dec »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?