By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड ग्रीन गेम्स करा कर पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण का देगा संदेश, बनेगा देश का पहला राज्य -रेखा आर्या
Share
Notification Show More
Latest News
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
उत्तराखंड
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
उत्तराखंड
विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
उत्तराखंड
जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड ग्रीन गेम्स करा कर पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण का देगा संदेश, बनेगा देश का पहला राज्य -रेखा आर्या
उत्तराखंडस्पोर्ट्स

उत्तराखंड ग्रीन गेम्स करा कर पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण का देगा संदेश, बनेगा देश का पहला राज्य -रेखा आर्या

Web Editor
Last updated: 2024/12/09 at 12:59 PM
Web Editor  - Media
Share
6 Min Read
SHARE

राष्ट्रीय खेलों को लेकर गंभीर धामी सरकार, सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल बैठक।

मुख्यमंत्री धामी ने की 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों की समीक्षा बैठक, खेल मंत्री रेखा आर्या और अधिकारियों संग की चर्चा।

राष्ट्रीय खेल प्रदेश के लिए सम्मान का विषय, किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नही की जाएगी -रेखा आर्या

उत्तराखंड ग्रीन गेम्स करा कर पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण का देगा संदेश, बनेगा देश का पहला राज्य -रेखा आर्या

देहरादून:- आज राष्ट्रीय खेल सचिवालय देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

बैठक में प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा ने सीएम धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या के समक्ष राष्ट्रीय खेलों के लिए चल रही तैयारियों से अवगत कराया।

बैठक के दौरान वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से सीएम धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने जिलाधिकारी नैनीताल से गौला पार स्टेडियम की मौजूदा स्तिथि पर भी जानकारी ली और सड़क मार्गों समेत गौला पार स्टेडियम के कार्यो का जल्द निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

सीएम धामी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा यह हमारे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि हमे राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है और देवभूमि को अब खेलभूमि में भी विकसित करेंगे और जिस प्रकार G20 का सफल आयोजन प्रदेश ने किया था उसके ही अनुरूप राष्ट्रीय खेल भी ऐतिहासिक होगा। इसके अतिरिक्त सीएम धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने सूचना के डीजी को निर्देशित करते हुए राष्ट्रीय खेलों के प्रचार प्रसार पर जोर देने के लिए कहा है और सभी विभागों को स्वतः जिमेदारी लेते हुए इस 38वें राष्ट्रीय खेलों को भव्य बनाने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या और सीएम धामी ने राष्ट्रीय खेलों के निमित प्रदेश के सौंदर्यीकरण के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण कराने की जिमेदारी सुनिश्चित की है।

बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने यूनिवर्सिटी एक्ट ,भूमि हस्तांतरण और गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज की धनराशि को भी तेज कार्रवाई कराते हुए जारी करवाने के विषय को भी सीएम धामी के समक्ष रखा जिस पर सीएम धामी ने भी गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को राष्ट्रीय खेलों को प्राथमिकता में रखते हुए कार्यो में तेजी लाने को कहा है।

इसके अतिरिक्त मंत्री रेखा आर्या ने बैठक में डेमन्स्ट्रेशन खेलों को कोर गेम्स में रखने की पैरवी की और मुख्यमंत्री धामी से अनुरोध किया हमारे पारंपरिक खेल मलखंब,योगासना, कराटे, राफ्टिंग,स्पीड क्लाइम्बिंग,पिट्ठू को कोर गेम्स गेम्स की श्रेणी में रखा जाए जिससे उत्तराखंड के पास पदक तालिका में अग्रिम पंक्ति में शामिल होने के अवसर भी बनेगें ।

बैठक में खेलों को पहाड़ों पर भी करने की बात मंत्री रेखा आर्या ने रखी ,उन्होंने कहा हमारा प्रयास है की हम बॉक्सिंग को पिथौरागढ़,राफ्टिंग को टनकपुर, योगासना को पौड़ी , पिट्ठू को चमोली में करायें ताकि हमारे पहाड़ों पर राष्ट्रीय खेलों की छाप पड़े और दूसरे प्रदेश के खिलाड़ियों को हमारी संस्कृति और सभ्यता से रूबरू होने का और पहाड़ के लोगों को भी उनकी स्वागत सत्कार का अवसर मिलेगा ।

इसके अतिरिक्त बैठक में गोवा से आयीं 37 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करा चुके गोवा की खेल सचिव ने भी अपने सुझाव रखे और उत्तराखंड के द्वारा विकसित खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की भी सराहना कर इसको वर्ल्डक्लास बताया है।

इसके साथ ही जी.टी.सी.सी मेम्बरों ने भी प्रदेश सरकार के द्वारा विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर की सरहाना करते हुए प्रदेश के आयोजन वेन्यूज़ को वर्ल्डक्लास बताया और वेलोड्रोम साइकिलिंग के वर्ल्ड क्लास निर्माण के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या की सरहाना की और उम्मीद जतायी कि उत्तराखंड में 38वां राष्ट्रीय खेल ऐतिहासिक होगा।

वहीं खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा की उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य होगा जो ई -वेस्ट से मेडल ,सोलर पावर का प्रयोग ,न्यूनतम प्लास्टिक सामग्रियों का प्रयोग,ई वाहनो का प्रयोग कर ग्रीन गेम्स आयोजित कर देश में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का काम करेंगे।

बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित किया और बैठक की मुख्य बिंदुओं को विस्तृत रूप में रखा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों के निमित तीरंदाजी के शिविर का भी शुभारंभ किया इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए राष्ट्रीय खेलों के लिए अपनी अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

बैठक में मंत्री रेखा आर्या के साथ रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ,मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, जीटीसीसी कमेटी की अध्यक्ष  सुनैना, प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा,उत्तरांचल ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी और संबंधित विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे ।

You Might Also Like

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।

विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या

आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।

जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या

TAGGED: it will become the first state of the country - Rekha Arya, Uttarakhand will give the message of environmental protection to the whole country by organizing Green Games
Web Editor December 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तरांचल ओलम्पिक संघ और खेल विभाग के साथ की बैठक,  नेशनल गेम्स के शिविरों का भी किया औचक निरीक्षण।
Next Article महिला आयोग ने महिलाओं को दी विभिन्न आपराधिक व कानूनी जानकारी, कार्यस्थल पर शोषण से बचने के लिए किया जागरूक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
उत्तराखंड February 7, 2026
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
उत्तराखंड February 7, 2026
विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड February 7, 2026
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
उत्तराखंड February 6, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
  • टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
  • विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
  • आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
  • जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,103)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (700)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (684)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (638)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (611)
December 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Nov   Jan »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?