By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर प्रदेशभर में होली पर मिलावटखोरों के खिलाफ चलाया जा रहा सख्त अभियान।
Share
Notification Show More
Latest News
आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय था, जिसे सेनानियों के साहस ने उजाले में बदला- धामी
उत्तराखंड
4098 बालिकाओं को मिले 19.23 करोड़ : रेखा आर्या
उत्तराखंड
जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण।
उत्तराखंड
तुरंत जारी करें 211 एकल महिलाओं को पैसा : रेखा आर्या
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर प्रदेशभर में होली पर मिलावटखोरों के खिलाफ चलाया जा रहा सख्त अभियान।
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर प्रदेशभर में होली पर मिलावटखोरों के खिलाफ चलाया जा रहा सख्त अभियान।

Web Editor
Last updated: 2025/03/02 at 1:04 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर प्रदेशभर में होली पर मिलावटखोरों के खिलाफ चलाया जा रहा सख्त अभियान।

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार होली पर आम जनता तक शुद्ध और सुरक्षित खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रदेशभर में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। खासतौर पर दूध, मावा, पनीर और खोया जैसे उत्पादों की जांच की जा रही है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि सम्बंधित अधिकारियों को मिलावटखोरों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य सैम्पलों की प्राथमिकता से जांच होगी और दोषी पाए जाने वाले मिलावटखोरों और विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए ₹5 लाख तक जुर्माना और 06 साल तक की कैद हो सकती है। डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन प्रदेश भर में मिलावटखोरी को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाता है।

डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि SOP में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम-2006 एवं नियम 2011 के प्राविधानों के अंतर्गत मिलावटी खाद्य पदार्थ निर्माताओं/ थोक विक्रेता/आपूर्तिकर्ता/ फुटकर विक्रेताओं के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के लिए कहा गया है। होली के अभियान की अवधि में की गयी प्रवर्तन कार्रवाइयों की समीक्षा की जायेगी। जो खाद्य कारोबारी नियमों का उल्लंघन करते हुये पाए गये एवं जो नियमित रूप से उल्लंघन करते आ रहे कर्ता हैं, उन्हें चिन्हित करते हुये कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अपर आयुक्त श्री ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि होली को देखते हुए मिलावटखोरों से निपटने के लिए प्रदेश को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों को एक श्रेणी में शामिल किया गया है। इसके अलावा चम्पावत, बागेश्वर और अल्मोड़ा को एक श्रेणी में बांटा गया है। इन जिलों के लिए विभाग ने सचल खाद्य लैब की व्यवस्था की है। ये टीमें त्योहारी सीजन में अचानक कहीं भी छापेमारी कर सैंपलिंग कर सकती हैं।

अपर आयुक्त ताजबर जग्गी ने बताया कि मिलावटखोरी रोकने के लिए डिकॉय आपरेशन, इंफोर्समेंट और सर्विलांस की मदद भी ली जाएगी। साथ ही विभाग की ये टीमें उपभोक्ताओं को भी मिलावटी वस्तुओं के बारे में जागरूक करेंगी। अभिसूचना से मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी की जाएगी। संभावित विरोध को देखते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमें पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लेगी। उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली जिलों में भी यह अभियान चलेगा।

दूध से बने उत्पाद और अन्य पदार्थों की सैंपलिंग होगी और इसे लैब में भेजा जाएगा। मानकों का अनुपालन न करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस के उत्पाद बिक्री करने वाले कारोबारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि सैंपल में मिलावट पाई गयी तो मिलावटी वस्तुओं का उत्पादन करने वाले और मिलावटी वस्तुओं की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य संरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए संयुक्त टीमें बनाई हैं। ये टीमें जिलों के नोडल अधिकारियों के साथ मिलकर प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर रही हैं। विभाग की ओर से विजिलेंस सेल का गठन किया गया है, जो शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करती है। साथ ही सर्विलांस के जरिए भी मॉनिटरिंग की जा रही है। बड़े स्तर पर होली की मिठाई में ज़हर घोलने वालों पर लगाम लगाई जा रही है।

अपर आयुक्त ने बताया कि सबसे ज्यादा शिकायतें ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों से मिलती हैं। इन जिलों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की जा रही है। सभी जिलों में फूड इंस्पेक्टर लगातार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रहे हैं। आमतौर पर त्योहारों के दौरान मिठाई समेत कई खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल शुरु हो जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए हम इस बार बड़े स्तर पर पूरे प्रदेश में ऐसी कार्रवाई को अंज़ाम दे रहे हैं, जिससे प्रदेश में मिलावटखोरों का अस्तित्व ही खत्म हो जाए।

You Might Also Like

आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय था, जिसे सेनानियों के साहस ने उजाले में बदला- धामी

4098 बालिकाओं को मिले 19.23 करोड़ : रेखा आर्या

जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण।

तुरंत जारी करें 211 एकल महिलाओं को पैसा : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश।

TAGGED: a strict campaign is being run against adulterators on Holi across the state., On the instructions of Chief Minister Dhami
Web Editor March 2, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्थानीय संदर्भों को शामिल कर तैयार करें पाठ्य पुस्तकें: धर्मेंद्र प्रधान
Next Article सीएम धामी ने पर्वतीय प्रवासी जन-कल्याण समिति गाजियाबाद द्वारा आयोजित ‘उत्तरैंणी-मकरैंण महोत्सव’ में किया प्रतिभाग।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय था, जिसे सेनानियों के साहस ने उजाले में बदला- धामी
उत्तराखंड June 25, 2026
4098 बालिकाओं को मिले 19.23 करोड़ : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 25, 2026
जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण।
उत्तराखंड June 24, 2026
तुरंत जारी करें 211 एकल महिलाओं को पैसा : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 24, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय था, जिसे सेनानियों के साहस ने उजाले में बदला- धामी
  • 4098 बालिकाओं को मिले 19.23 करोड़ : रेखा आर्या
  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण।
  • तुरंत जारी करें 211 एकल महिलाओं को पैसा : रेखा आर्या
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,243)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (786)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (771)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (717)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (687)
March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Feb   Apr »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?