By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड में IAS, IPS, PCS और सचिवालय सेवा अधिकारियों की जिम्मेदारी में किया गया बदलाव, यहां देखें लिस्ट।
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री धामी ने किया 108 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
उत्तराखंड
डीएम के निर्देश पर जिले के जनसेवा केंद्रों पर छापेमारी जारी, ऋषिकेश में जन सेवा केंद्र पर जिला प्रशासन ने लगाया ताला किया सील।
उत्तराखंड
गौ सेवा है मानवता का आधार : रेखा आर्या
उत्तराखंड
हर गांव से निकले इंटरनेशनल चैंपियन : रेखा आर्या
उत्तराखंड
हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में IAS, IPS, PCS और सचिवालय सेवा अधिकारियों की जिम्मेदारी में किया गया बदलाव, यहां देखें लिस्ट।
उत्तराखंड

उत्तराखंड में IAS, IPS, PCS और सचिवालय सेवा अधिकारियों की जिम्मेदारी में किया गया बदलाव, यहां देखें लिस्ट।

Web Editor
Last updated: 2025/03/18 at 4:20 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तराखंड में IAS, IPS, PCS और सचिवालय सेवा अधिकारियों की जिम्मेदारी में किया गया बदलाव, यहां देखें लिस्ट।

देहरादून:- उत्तराखंड शासन की सबसे बड़ी खबर अफसरों के तबादले के रूप में सामने आई है। शासन में कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। हालांकि काफी लंबे समय से अधिकारियों के स्थानांतरण के कयास लगाए जा रहे थे। ऐसे में सोमवार को देर रात कार्मिक विभाग ने यह सूची जारी की है। हालांकि कार्मिक विभाग द्वारा जारी की गई तबादला सूची उम्मीद से काफी छोटी रही।

जिम्मेदारियां में बदलाव को लेकर कानून विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार युगल किशोर पंत को सचिव भाषा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। सोनिका को अपर सचिव नागरिक उड्डयन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। विनीत कुमार से अपर सचिव नियोजन की जिम्मेदारी वापस ली गई है। रीना जोशी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आनंद श्रीवास्तव से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की जिम्मेदारी वापस ली गई है और उन्हें अपर सचिव कृषि की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस मनुज गोयल से अपर सचिव ग्रामीण विकास एवं कृषि की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें अपर सचिव सैनिक कल्याण और उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी मिली है। हिमांशु खुराना को अपर सचिव वित्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है. अभिषेक रुहेला को अपर सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन की जिम्मेदारी दी गई है। नितिका खंडेलवाल से अपर सचिव ग्रामीण विकास, निदेशक शहरी विकास की जिम्मेदारी वापस ली गई है और उन्हें अपर सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी मिली है। गौरव कुमार को शहरी विकास में निदेशक की जिम्मेदारी मिली है।

वरुण चौधरी को अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मिला है, उनसे हरिद्वार में नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी वापस ली गई है। नंदन कुमार को नगर आयुक्त हरिद्वार बनाया गया है, उनसे मुख्य विकास अधिकारी चमोली की जिम्मेदारी वापस ली गई है। पीसीएस अधिकारी निधि यादव को अपर सचिव कृषि की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिवालय सेवा के अधिकारी महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव सामान्य प्रशासन और प्रोटोकॉल दिया गया है। साथ ही श्याम सिंह को अपर सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग दिया गया है।

इसी तरह गृह विभाग ने भी बड़े स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। शासन में विशेष सचिव गृह देख रही रिद्धिम अग्रवाल को अब पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं की जिम्मेदारी दी गई है। अरुण मोहन जोशी को पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया गया है। अनंत शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण की जिम्मेदारी मिली है। योगेंद्र सिंह रावत को अब पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक की जिम्मेदारी मिली है। एनएस नपलच्याल को निदेशक यातायात बनाया गया है।

सुरजीत सिंह पंवार को अपर पुलिस अधीक्षक अटक हरिद्वार की जिम्मेदारी मिली है। इसी तरह अरुण भारती अब अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी बनी है। जगदीश चंद्र को अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल बनाया गया है। लोकजीत सिंह को देहरादून में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि स्वप्न किशोर सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ की जिम्मेदारी देने से जुड़ा आदेश जारी हुआ है।

देखिये पूरी लिस्ट:

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने किया 108 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।

डीएम के निर्देश पर जिले के जनसेवा केंद्रों पर छापेमारी जारी, ऋषिकेश में जन सेवा केंद्र पर जिला प्रशासन ने लगाया ताला किया सील।

गौ सेवा है मानवता का आधार : रेखा आर्या

हर गांव से निकले इंटरनेशनल चैंपियन : रेखा आर्या

हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर- मुख्यमंत्री

TAGGED: Changes made in the responsibilities of IAS, IPS, PCS and Secretariat Service officers in Uttarakhand, see the list here.
Web Editor March 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अराजकता और प्रदेश का माहौल खराब होः अग्रवाल
Next Article मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी जनपद के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों को किया फ्लैग ऑफ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया 108 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
उत्तराखंड December 7, 2025
डीएम के निर्देश पर जिले के जनसेवा केंद्रों पर छापेमारी जारी, ऋषिकेश में जन सेवा केंद्र पर जिला प्रशासन ने लगाया ताला किया सील।
उत्तराखंड December 7, 2025
गौ सेवा है मानवता का आधार : रेखा आर्या
उत्तराखंड December 7, 2025
हर गांव से निकले इंटरनेशनल चैंपियन : रेखा आर्या
उत्तराखंड December 5, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री धामी ने किया 108 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
  • डीएम के निर्देश पर जिले के जनसेवा केंद्रों पर छापेमारी जारी, ऋषिकेश में जन सेवा केंद्र पर जिला प्रशासन ने लगाया ताला किया सील।
  • गौ सेवा है मानवता का आधार : रेखा आर्या
  • हर गांव से निकले इंटरनेशनल चैंपियन : रेखा आर्या
  • हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर- मुख्यमंत्री

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,048)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (677)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (651)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (610)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (594)
March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Feb   Apr »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?