By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पहलगाम आतंकी हमले के बाद चारधाम आने वाले पाकिस्तान के 77 यात्रियों पर प्रतिबंध, रजिस्ट्रेशन किया गया रद्द ।
Share
Notification Show More
Latest News
लोकसंस्कृति हमारी पहचान और अमूल्य धरोहर, इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।
उत्तराखंड
इगास के बहाने बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, धाद के पुनरुत्थान कार्यक्रम में सजा संस्कृति और शिक्षा का संगम।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की।
उत्तराखंड
आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > पहलगाम आतंकी हमले के बाद चारधाम आने वाले पाकिस्तान के 77 यात्रियों पर प्रतिबंध, रजिस्ट्रेशन किया गया रद्द ।
उत्तराखंड

पहलगाम आतंकी हमले के बाद चारधाम आने वाले पाकिस्तान के 77 यात्रियों पर प्रतिबंध, रजिस्ट्रेशन किया गया रद्द ।

Web Editor
Last updated: 2025/04/27 at 3:45 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

पहलगाम आतंकी हमले के बाद चारधाम आने वाले पाकिस्तान के 77 यात्रियों पर प्रतिबंध, रजिस्ट्रेशन किया गया रद्द ।

देहरादून:- जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा पर कई मायने में असर पड़ा है. एक तरफ जहां सुरक्षा की दृष्टि से चारधाम आने वाले यात्रियों में पाकिस्तान से किए गए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है तो वहीं जम्मू कश्मीर से वापस लौटते पर्यटकों ने उत्तराखंड के पर्यटन के सामने अतिरिक्त दबाव की चुनौती भी खड़ी कर दी है. वहीं, पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के 77 यात्रियों का चारधाम रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के 77 यात्रियों का चारधाम रजिस्ट्रेशन रद्द: उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 महज 3 दिन बाद यानी 30 अप्रैल से शुरू हो रही है, लेकिन इससे ठीक पहले 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले से चारधाम की सुरक्षा व्यवस्था को भी सतर्क कर दिया है. भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान के नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया है. जिसके चलते चारधाम यात्रा पर पाकिस्तान से आने वाले यात्रियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.

टेररिज्म और टूरिज्म दोनों एक साथ नहीं चल सकते हैं. भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार पाकिस्तान के नागरिकों का वीजा भी निरस्त किया गया है. उन्हें भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया है. चारधाम यात्रा के लिए पाकिस्तान से तकरीबन 77 तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसे तत्काल ही रद्द कर दिया गया है. चारधाम यात्रा में किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को एंट्री नहीं दी जाएगी. – सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री, उत्तराखंड

चारधाम परिसर में दुर्घटना होने पर मिलेगा बीमा: वहीं, चारधाम यात्रा पर पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा का अतिरिक्त दबाव बढ़ा है. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इसको लेकर शासन प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है कि चारधाम यात्रा की सुरक्षा में किसी भी तरह से लापरवाही सामने ना आएं. इसके अलावा उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में मौजूद चारों धामों के परिसर में दुर्घटना का बीमा भी कराया गया है.

चारों धामों के परिसर में अगर किसी भी तरह की दुर्घटना होती है तो उसके लिए पर्यटन विभाग ने बीमा की व्यवस्था की है. चारों धाम में दुर्घटना बीमा के लिए 10 करोड़ का बजट रखा गया है. जो कि प्रत्येक धाम में ढाई करोड़ रुपए है. यदि किसी भी धाम के परिसर में कोई दुर्घटना होती है तो 1 से 1.5 लाख प्रति व्यक्ति बीमा का प्रावधान किया गया है.

जम्मू कश्मीर से लौट रहे पर्यटक, उत्तराखंड में बढ़ा दबाव: जिस तरह से पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, उसके बाद पूरी कश्मीर घाटी खाली सी हो गई है. जानकारों का मानना है कि अब देश का पर्यटन पड़ोसी राज्य हिमाचल और उत्तराखंड की ओर डायवर्ट होगा. एक तरफ जहां 30 अप्रैल से उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन की शुरुआत हो रही है. वहीं, जम्मू कश्मीर से लौटने वाला पर्यटक अगर उत्तराखंड की ओर रुख करता है तो पर्यटन विभाग की क्या कुछ तैयारी है? इसको लेकर भी सतपाल महाराज ने जवाब दिया.

निश्चित तौर से उत्तराखंड में पर्यटन की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. उत्तराखंड में गढ़वाल और कुमाऊं में कई ऐसी जगह हैं, जो धार्मिक पर्यटन के अलावा अन्य पर्यटन गतिविधि को भी बढ़ावा देती हैं. यहां कई ऐसी घाटियां हैं, जहां पर कश्मीर जैसा आनंद मिलता है तो निश्चित तौर से यदि पर्यटक उत्तराखंड की ओर रुख करते हैं तो इसके लिए उत्तराखंड में पूरी व्यवस्था है. – सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री, उत्तराखंड

You Might Also Like

लोकसंस्कृति हमारी पहचान और अमूल्य धरोहर, इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।

इगास के बहाने बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, धाद के पुनरुत्थान कार्यक्रम में सजा संस्कृति और शिक्षा का संगम।

मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की।

आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट।

TAGGED: 77 Pakistani pilgrims visiting Char Dham were banned and their registration was cancelled., After the Pahalgam terror attack
Web Editor April 27, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्रीनगर में लड़कियां छेड़ रहे विशेष समुदाय के चार युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Next Article मंगल दलों को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मंत्री रेखा आर्या नें विभागीय उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में लिया फैसला।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

लोकसंस्कृति हमारी पहचान और अमूल्य धरोहर, इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड November 23, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।
उत्तराखंड November 23, 2026
इगास के बहाने बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, धाद के पुनरुत्थान कार्यक्रम में सजा संस्कृति और शिक्षा का संगम।
उत्तराखंड November 22, 2026
मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की।
उत्तराखंड November 22, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • लोकसंस्कृति हमारी पहचान और अमूल्य धरोहर, इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।
  • इगास के बहाने बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, धाद के पुनरुत्थान कार्यक्रम में सजा संस्कृति और शिक्षा का संगम।
  • मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की।
  • आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,353)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (881)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (854)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (801)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (790)
April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Mar   May »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?