By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या
Share
Notification Show More
Latest News
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या
उत्तराखंड
लोहाघाट में देश का पहला महिला आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेज: बेटियां भरेंगी खेलों में नई उड़ान।
उत्तराखंड
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: 4 जुलाई से प्रदेशभर में शुरू होगा ‘सेवा पखवाड़ा’ महाअभियान।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या
उत्तराखंड

एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

Web Editor
Last updated: 2026/07/03 at 2:41 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

एसआईआर के बहाने विभागीय काम बाधित होने पर नाराज हुई मंत्री

अगस्त तक शत प्रतिशत केंद्रो पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां नियुक्त करने का निर्देश

देहरादून:-  एसआईआर में व्यस्त होने के बहाने के चलते विभागीय कामकाज प्रभावित होने पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कड़ी नाराजगी जताई है। समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री हर दिन कम से कम 1 घंटा अपने केंद्र पर विभागीय कामकाज निपटाएंगी। इसके अलावा अगस्त माह के अंत तक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर शत प्रतिशत नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

शुक्रवार को विधानसभा स्थित सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि विभाग की ज्यादातर योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित है और उनकी रोजाना ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाती है। अगर इसकी डाटा फीडिंग में लापरवाही की गई तो विभाग को मिलने वाला आगामी बजट प्रभावित हो सकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रदेश की हर आंगनबाड़ी कार्यकत्री बीएलओ के रूप में काम करने के अलावा हर दिन कम से कम एक घंटा अपने केंद्र पर विभागीय कामकाज निपटाएंगी। इस बाबत विभागीय सचिव को सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखने के लिए कहा गया है।

बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि कार्यकत्रियों के 438 और सहायिकाओं के 2773 पदों पर अगस्त माह के अंत तक नियुक्तियां कर दी जाएगी। इसके बाद प्रदेश में इन पदों पर शत प्रतिशत नियुक्तियां पूर्ण हो जाएंगी।

कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के आधार कार्ड और अपार आईडी कम संख्या में बनने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिला प्रोबेशन अधिकारियों को निर्देश दिया कि जुलाई माह के अंत तक सभी बच्चों के आधार कार्ड और अपार आईडी बनाना सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत बच्चों का नियमित रूप से वजन लेने, पोषण ट्रैकर एप में नियमित रूप से डाटा फीड करने, सभी केंद्रों पर समय से पोषण सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित करने और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय व किचन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंसीलाल राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री

लोहाघाट में देश का पहला महिला आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेज: बेटियां भरेंगी खेलों में नई उड़ान।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: 4 जुलाई से प्रदेशभर में शुरू होगा ‘सेवा पखवाड़ा’ महाअभियान।

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश।

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित।

TAGGED: Anganwadi workers should also do departmental work along with SIR: Rekha Arya
Web Editor July 3, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लोहाघाट में देश का पहला महिला आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेज: बेटियां भरेंगी खेलों में नई उड़ान।
Next Article नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड July 3, 2026
एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या
उत्तराखंड July 3, 2026
लोहाघाट में देश का पहला महिला आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेज: बेटियां भरेंगी खेलों में नई उड़ान।
उत्तराखंड July 2, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: 4 जुलाई से प्रदेशभर में शुरू होगा ‘सेवा पखवाड़ा’ महाअभियान।
उत्तराखंड July 2, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री
  • एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या
  • लोहाघाट में देश का पहला महिला आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेज: बेटियां भरेंगी खेलों में नई उड़ान।
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: 4 जुलाई से प्रदेशभर में शुरू होगा ‘सेवा पखवाड़ा’ महाअभियान।
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,248)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (788)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (775)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (718)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (689)
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?