By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चमोली जनपद में जड़ी-बूटी की खेती को केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने कर लिया पंजीकृत, देश के किसी भी कोने में बेच सकेंगे जड़ी-बूटियां
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ, जल्द तैयार होगी प्रदेश की फ्लावर और हनी पॉलिसी।
उत्तराखंड
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ऋषिकेश में निकाली गई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा।
उत्तराखंड
सरकारी दफ्तरों में बायोमीट्रिक हाजिरी पर सख्ती, महीने में तीन दिन माफी चौथी बार होगी कार्रवाई।
उत्तराखंड
टिहरी:- डोबरा-चांठी पुल बना चारधाम यात्रियों के आर्कषण का केन्द्र, चारधाम यात्री डोबरा-चांठी पुल में ले रहे हैं सेल्फी का मजा।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > चमोली जनपद में जड़ी-बूटी की खेती को केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने कर लिया पंजीकृत, देश के किसी भी कोने में बेच सकेंगे जड़ी-बूटियां
उत्तराखंड

चमोली जनपद में जड़ी-बूटी की खेती को केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने कर लिया पंजीकृत, देश के किसी भी कोने में बेच सकेंगे जड़ी-बूटियां

Web Editor
Last updated: 2023/04/10 at 5:16 AM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। चमोली जनपद में जड़ी-बूटी की खेती कर रहे 48 काश्तकारों को केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने पंजीकृत कर लिया है। अब ये काश्तकार देश के किसी भी कोने में जड़ी-बूटियां बेच सकेंगे। चमोली के उच्च हिमालय क्षेत्रों के गांवों के काश्तकार बड़े पैमाने पर कुटकी व अन्य जड़ी-बूटियों की खेती कर रहे हैं। ये काश्तकार प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये का कारोबार कर रहे हैं।बीते वर्ष चमोली जनपद के काश्तकारों ने करीब दो करोड़ रुपये की कुटकी बेची। देवाल ब्लॉक के घेस और वाण गांव में करीब 10 हेक्टेयर भूमि पर काश्तकार कुटकी का उत्पादन कर रहे हैं। प्रत्येक तीन साल में तैयार होने वाली कुटकी की कीमत 1200 रुपये प्रति किलोग्राम है। श्रीनगर गढ़वाल की ह्यूमन हिलर्स कंपनी किसानों से कुटकी खरीदती है। गढ़वाल विश्वविद्यालय में औषधीय एवं सगंध पादक के प्रोफेसर डा. जीतेंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि विवि कुटकी की खेती में सहयोग देता है। आयुष मंत्रालय ने चमोली के 48 काश्तकारों को पंजीकृत किया है।

देवाल ब्लॉक के वाण गांव के काश्तकार पान सिंह वर्ष 2009 से कुटकी और कूट की खेती कर रहे हैं। पान सिंह का कहना है कि बेमौसमी बारिश और वन्य जीवों से परेशान होकर उन्होंने पारंपरिक खेती के बजाय जड़ी-बूटी की खेती पर ध्यान दिया। पिछले 13 साल में वे लगभग 20 लाख रुपये की कुटकी बेच चुके हैं। अब वे जटामासी की खेती भी करने लगे हैं। गांव के करीब 70 काश्तकारों ने कुटकी की खेती शुरू कर दी है। वे ग्रामीणों को जटामासी, कूट, कुटकी की पौधे भी वितरित करते हैं। जटामासी अनिंद्रा, गर्मी और तनाव दूर करने की दवा बनाने के काम आती है।

हिमालय क्षेत्र के गांवों में जड़ी-बूटी कृषिकरण पर भारत सरकार का आयुष मंत्रालय एक डॉक्यूमेंट्री बनाने जा रहा है। आयुष मंत्रालय कुटकी की खेती के लिए 70 फीसदी की सब्सिडी पर ऋण देता है। इसी क्रम में मंत्रालय अब कुटकी की खेती, काश्तकारों की समस्याओं, अधिक से अधिक काश्तकारों को जड़ी-बूटी की खेती से जोड़ने के लिए डॉक्यूमेंट्री बना रहा है। हम 2009 से कुटकी का उत्पादन कर रहे हैं। कुटकी की फसल तीन साल में एक बार तैयार होती है। शुरुआत में हमें इसका अच्छा दाम नहीं मिला, लेकिन अब इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है। कारोबारी गांव में ही कुटकी खरीदने पहुंच रहे हैं। एक साल में डेढ़ से दो लाख रुपये कुटकी से कमा लेते हैं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।

मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ, जल्द तैयार होगी प्रदेश की फ्लावर और हनी पॉलिसी।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ऋषिकेश में निकाली गई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा।

सरकारी दफ्तरों में बायोमीट्रिक हाजिरी पर सख्ती, महीने में तीन दिन माफी चौथी बार होगी कार्रवाई।

टिहरी:- डोबरा-चांठी पुल बना चारधाम यात्रियों के आर्कषण का केन्द्र, चारधाम यात्री डोबरा-चांठी पुल में ले रहे हैं सेल्फी का मजा।

TAGGED: उत्तराखंड खबर, उत्तराखंड समाचार, केंद्रीय आयुष मंत्रालय भारत सरकार, चमोली जिला, ताजा खबर, देहरादून खबर, हिंदी समाचार
Web Editor April 10, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एडवांस खाने की नली के कैंसर वाले एक युवक को बचाया गया
Next Article दुःखद हादसा:यूटिलिटी वाहन के गहरी खाई में गिरने से हुआ हादसा, तीन बच्चों की मौके पर मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।
उत्तराखंड May 17, 2025
मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ, जल्द तैयार होगी प्रदेश की फ्लावर और हनी पॉलिसी।
उत्तराखंड May 17, 2025
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ऋषिकेश में निकाली गई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा।
उत्तराखंड May 17, 2025
सरकारी दफ्तरों में बायोमीट्रिक हाजिरी पर सख्ती, महीने में तीन दिन माफी चौथी बार होगी कार्रवाई।
उत्तराखंड May 16, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।
  • मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ, जल्द तैयार होगी प्रदेश की फ्लावर और हनी पॉलिसी।
  • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ऋषिकेश में निकाली गई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा।
  • सरकारी दफ्तरों में बायोमीट्रिक हाजिरी पर सख्ती, महीने में तीन दिन माफी चौथी बार होगी कार्रवाई।
  • टिहरी:- डोबरा-चांठी पुल बना चारधाम यात्रियों के आर्कषण का केन्द्र, चारधाम यात्री डोबरा-चांठी पुल में ले रहे हैं सेल्फी का मजा।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (904)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (566)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (529)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (510)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (489)
April 2023
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« Mar   May »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?