By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मार्च तक खर्च करें फर्नीचर व कम्प्यूटर का बजट- शिक्षा मंत्री
Share
Notification Show More
Latest News
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
उत्तराखंड
अब नए ध्वज और नई वर्दी में नजर आएगी उत्तराखण्ड पुलिस, CM धामी ने किया अनावरण।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
उत्तराखंड
जनता का प्यार बना रेखा आर्या की ताकत, भावुक होकर बोलीं- हर चुनौती का डटकर करूंगी सामना।
अल्मोड़ा उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > मार्च तक खर्च करें फर्नीचर व कम्प्यूटर का बजट- शिक्षा मंत्री
उत्तराखंड

मार्च तक खर्च करें फर्नीचर व कम्प्यूटर का बजट- शिक्षा मंत्री

Web Editor
Last updated: 2024/01/17 at 8:56 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

सूबे के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 26 करोड़ आवंटित

प्रत्येक विद्यालयों को समय पर उपलब्ध करायें फर्नीचर व कम्प्युटर

देहरादून। बेसिक शिक्षा में फर्नीचर व कम्प्युटर हेतु आवंटित बजट मार्च 2024 से पहले खर्च कर दिया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस निर्देश दे दिये गये हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, आदर्श प्राथमिक एवं आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर व कम्प्युटर उपलब्ध कराने हेतु 26 करोड़ से अधिक की धनराशि का प्रावधान किया गया है। विभाग द्वारा स्वीकृत बजट को समय पर खर्च न कर पाने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया जायेगा।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि सरकार प्राथमिक शिक्षा को लेकर फिक्रमंद है। राज्य सरकार ने राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को सुविधा सम्पन्न बनाने के दृष्टिगत कई बड़े फैसले लिये हैं, इसके लिये बजट में भी वित्त का प्रावधान किया गया है। डा. रावत ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर व कम्प्युटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये 26 करोड़ 24 लाख 64 हजार का बजट स्वीकृत किया गया है। जिसे शत-प्रतिशत खर्च करने के लिये विभागीय अधिकारियों को मार्च 2024 तक का समय दिया गया है। विभागीय मंत्री ने बताया कि राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यालय फर्नीचर एवं उपकरण उपलब्ध कराने के लिये कुल छह करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है।

जिसमें अल्मोड़ा जनपद को 10 लाख 25 हजार, बागेश्वर को 5 लाख 28 हजार, चमोली 31 लाख 24 हजार, चम्पावत 16 लाख 16 हजार, देहरादून एक करोड़ 59 लाख 82 हजार, हरिद्वार एक करोड़ चार लाख 78 हजार, नैनीताल 60 लाख 54 हजार, पौड़ी 12 लाख आठ हजार, पिथौरागढ़ 14 लाख 10 हजार, रूद्रप्रयाग 11 लाख 50 हजार, टिहरी 21 लाख 74 हजार, ऊधमसिंह नगर एक करोड़ 33 लाख 12 हजार और उत्तरकाशी जनपद को 19 लाख 36 हजार की धनराशि आंवटित की गई है।

इस प्रकार समस्त जनपदों के राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कम्प्युटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर हेतु कुल 19 करोड़ 99 लाख 85 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिसमें अल्मोड़ा जनपद को एक करोड़ 91 लाख 29 हजार, बागेश्वर एक करोड़ 37 लाख 71 हजार, चमोली दो करोड़ एक लाख 16 हजार, चम्पावत 71 लाख 44 हजार, देहरादून दो करोड़ चार लाख 92 हजार, नैनीताल एक करोड़ 39 लाख 59 हजार, पौड़ी एक करोड़ 25 लाख दो हजार, पिथौरागढ़ एक करोड़ 20 लाख 79 हजार, रूद्रप्रयाग एक करोड़ 74 लाख 37 हजार, टिहरी दो करोड़ 32 लाख 65 हजार, ऊधमसिंह नगर दो करोड़ 39 लाख 23 हजार तथा उत्तरकाशी जनपद को एक करोड़ 61 लाख 68 हजार की धनराशि आंवटित की गई है।

इसके अलावा प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय आदर्श प्राथमिक एवं आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिये कुल 10 लाख की धनराशि आवंटित की गई है जबकि इन्हीं स्कूलों में कम्प्युटर के लिये कुल 14 लाख 79 हजार के बजट का प्रावधान किया गया है। डा. रावत ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आंवटित बजट को समय पर खर्च कर स्कूलों में फर्नीचर और कम्प्युटर उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि समय पर बजट खर्च न कर पाने की दशा में सबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण लिया जायेगा।

You Might Also Like

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।

अब नए ध्वज और नई वर्दी में नजर आएगी उत्तराखण्ड पुलिस, CM धामी ने किया अनावरण।

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी।

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

जनता का प्यार बना रेखा आर्या की ताकत, भावुक होकर बोलीं- हर चुनौती का डटकर करूंगी सामना।

TAGGED: dehradun news, dhan singh rawat minister, pushkar singh dhami cm uttrakhand
Web Editor January 17, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में 217.28 करोड़ की 65 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
Next Article विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का मिला न्योता, एक्ट्रेस का अयोध्या से है खास कनेक्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
उत्तराखंड October 31, 2026
अब नए ध्वज और नई वर्दी में नजर आएगी उत्तराखण्ड पुलिस, CM धामी ने किया अनावरण।
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी।
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
उत्तराखंड October 31, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
  • अब नए ध्वज और नई वर्दी में नजर आएगी उत्तराखण्ड पुलिस, CM धामी ने किया अनावरण।
  • मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी।
  • मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
  • जनता का प्यार बना रेखा आर्या की ताकत, भावुक होकर बोलीं- हर चुनौती का डटकर करूंगी सामना।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,336)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (861)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (839)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (784)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (760)
January 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
« Dec   Feb »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?