By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड सरकार की इकलौती महिला मंत्री रेखा आर्या पहुंची योग करने माइनस डिग्री तापमान में हिमवीरों संग।
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड सरकार की इकलौती महिला मंत्री रेखा आर्या पहुंची योग करने माइनस डिग्री तापमान में हिमवीरों संग।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये।
उत्तराखंड
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग: रेखा आर्या।
उत्तराखंड
राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या
उत्तराखंड
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड सरकार की इकलौती महिला मंत्री रेखा आर्या पहुंची योग करने माइनस डिग्री तापमान में हिमवीरों संग।
उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार की इकलौती महिला मंत्री रेखा आर्या पहुंची योग करने माइनस डिग्री तापमान में हिमवीरों संग।

Web Editor
Last updated: 2026/06/21 at 3:23 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

मंत्री रेखा आर्या ने हिमवीरों संग किया योग।

नंदा देवी की चोटियों और मिलम ग्लेशियर की गोद में गूंजा योग का संदेश।

मिलम/पिथौरागढ़:-  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के सुदूरवर्ती मिलम गांव में स्थित आईटीबीपी 14वीं वाहिनी परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। हिमालय की ऊंची चोटियों और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आयोजित इस विशेष योग शिविर में मंत्री रेखा आर्या ने वीर हिमवीरों और स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया।

मंत्री रेखा आर्या ने इस अवसर को अपने जीवन का यादगार अनुभव बताते हुए कहा कि एक ओर बर्फ से ढकी नंदा देवी की भव्य चोटियां और मिलम ग्लेशियर का विहंगम दृश्य था, तो दूसरी ओर गोरी गंगा नदी की कल-कल बहती धारा के बीच योग करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि प्रकृति के इस अद्भुत आंगन में योग का अनुभव शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि मिलम गांव तक पहुंचने का सफर कठिन परिस्थितियों से भरा था, ठंडी हवाओं और दुर्गम रास्तों के बावजूद जब हिमालय की इस धरती पर योग का आसन लगाया तो मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ।

वीर हिमवीरों और स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रयासों से भारत की प्राचीन धरोहर योग को आज वैश्विक पहचान मिली है। योग ने पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन, एकता और संतुलन का संदेश दिया है।

मंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के बीच योग करना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हिमालय की इस पवित्र भूमि पर देश के प्रहरियों के साथ योग का यह अवसर सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आईटीबीपी कमांडेंट राम भरत सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र पांगती सहित कई गणमान्य लोग और सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये।

साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग: रेखा आर्या।

राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात।

TAGGED: reached to do yoga with the snow warriors in minus degree temperature., Rekha arya, the only woman minister of Uttarakhand government
Web Editor June 21, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

उत्तराखंड सरकार की इकलौती महिला मंत्री रेखा आर्या पहुंची योग करने माइनस डिग्री तापमान में हिमवीरों संग।
उत्तराखंड June 21, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये।
उत्तराखंड June 20, 2026
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग: रेखा आर्या।
उत्तराखंड June 18, 2026
राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 17, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • उत्तराखंड सरकार की इकलौती महिला मंत्री रेखा आर्या पहुंची योग करने माइनस डिग्री तापमान में हिमवीरों संग।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये।
  • साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग: रेखा आर्या।
  • राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,240)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (785)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (770)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (713)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (686)
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?