By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: वे कहते हैं ‘मर जा मोदी’ देश कहता है ‘मत जा मोदी’ पूर्वोत्तर में जीत के बाद PM के संबोधन की बड़ी बातें
Share
Notification Show More
Latest News
प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
उत्तराखंड
प्रदेश के बजट का 30 फ़ीसदी हो महिलाओं के लिए : रेखा आर्या
उत्तराखंड
दुःखद:- जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल बलिदान, उत्तराखंड सहित गांव शोक की लहर।
उत्तराखंड
मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से बातचीत।
उत्तराखंड
नंदा गौरा और महिला स्वरोजगार योजना का पैसा फरवरी में : रेखा आर्या
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > देश-विदेश > वे कहते हैं ‘मर जा मोदी’ देश कहता है ‘मत जा मोदी’ पूर्वोत्तर में जीत के बाद PM के संबोधन की बड़ी बातें
देश-विदेशराजनीती

वे कहते हैं ‘मर जा मोदी’ देश कहता है ‘मत जा मोदी’ पूर्वोत्तर में जीत के बाद PM के संबोधन की बड़ी बातें

Web Editor
Last updated: 2023/03/03 at 4:50 AM
Web Editor  - Media
Share
8 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। पूर्वोतर के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों से एक में अपने दम पर स्पष्ट और दूसरे में सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ बहुमत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लगातार जीत का श्रेय पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारों के कार्यों, उनकी कार्य संस्कृति तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण की ‘त्रिवेणी’ को जाता है।

भाजपा के प्रदर्शन से उत्साहित मोदी ने पार्टी के लिए अल्पसंख्यकों के बढ़ते समर्थन का हवाला देकर केरल पर अपनी नजरें गड़ा दीं और प्रतिद्वंद्वियों की आलोचना करते हुए कहा कि वे ‘मर जा मोदी’ की कामना कर रहे हैं लेकिन लोग ‘मत जा मोदी’ के नारे लगा रहे हैं।

उन्होंने प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर यह कहते हुए निशाना भी साधा कि उसका यह हाल हो गया है कि वह कहीं देखने को नहीं मिलती। उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि जब दिल में ही ‘‘भारत को जोड़ने’’ की भावना न हो तभी उनकी पार्टी कह रही है कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्य छोटे हैं और इनके नतीजे उतना मायने नहीं रखते। पूर्वोत्तर के जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं उनमें मेघालय एकमात्र राज्य ऐसा है जहां भाजपा महज दो ही सीट पर सिमट पर गई। वर्ष 2018 के चुनाव में भी भाजपा ने यहां दो ही सीट जीती थीं।

इस चुनाव में भाजपा ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और साथ में सरकार भी बनाई थी। हालांकि इस बार के चुनाव से ठीक पहले वह एनपीपी से अलग हो गई और अलग चुनाव लड़ी। त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर बधाई देने के लिए यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि चुनाव परिणाम देश और दुनिया के सामने भारत के लोकतंत्र तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं में लोगों की आस्था को प्रदर्शित करते हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव परिणामों ने पूरी तरह साफ कर दिया है कि यह क्षेत्र न तो ‘दिल्ली’ से और न ही ‘दिल’ से दूर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के कुछ ‘‘विशेष शुभचिंतक’’ भी हैं, जिन्हें यह सोच-सोचकर सिर में दर्द भी होता है कि उसकी जीत का राज क्या है? उन्होंने ऐसे ‘‘शुभचिंतकों’’ को भाजपा की सफलता का रहस्य बताते हुए कहा, ‘‘भाजपा के विजय अभियान का रहस्य छिपा है ‘त्रिवेणी’ में…इसकी पहली शक्ति है भाजपा सरकारों के कार्य, दूसरी शक्ति है- भाजपा सरकारों की कार्य संस्कृति…तीसरी शक्ति है- भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा-भाव।’’

मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात का संतोष है कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान उन्होंने बार-बार पूर्वोत्तर के राज्यों का दौरा किया और वहां के लोगों के दिलों को जीता। उन्होंने कहा, ‘‘यही मेरे लिए सबसे बड़ी जीत है।’’ मोदी ने कहा कि उन्हें यह संतोष भी है कि पूर्वोत्तर के लोगों को यह अहसास हो रहा है कि अब उनकी उपेक्षा नहीं होती।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के प्रतिद्वंद्वियों और उनके पारिस्थितिकी तंत्र ने पार्टी को मध्यम वर्ग या अन्य समूहों के साथ जोड़कर बार-बार यह साबित करने की कोशिश की है कि वह उनके खिलाफ है लेकिन समय के साथ उनका भंडाफोड़ हो गया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग अब भाजपा के साथ हैं और इसके प्रतिद्वंद्वी दावा करते थे कि पार्टी को इनमें से कुछ से ज्यादा का समर्थन नहीं मिलता है। मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए काम करती है।

उन्होंने कहा कि वर्षों से देश और विदेश में एक और प्रचार किया जा रहा था कि अल्पसंख्यकों को भाजपा से डरना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवा के लोग राज्य में बार-बार भाजपा का समर्थन करके भाजपा के खिलाफ इस ‘झूठ’ को उजागर कर रहे हैं, जहां ईसाई बड़ी संख्या में हैं और पूर्वोत्तर क्षेत्र में अब भाजपा के लिए मतदाताओं का समर्थन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मेघालय और नगालैंड में ईसाई बहुसंख्यक हैं और भाजपा के लिए उनका समर्थन बढ़ रहा है।

मोदी ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे हमारे प्रतिद्वंद्वियों का झूठ उजागर होगा, भाजपा का विस्तार होगा… मुझे यकीन है कि आने वाले वर्षों में, जैसा कि मेघालय और नगालैंड में हुआ है और गोवा में हो रहा है, भाजपा का गठबंधन केरल में भी सरकार बनाएगा।’’ उन्होंने त्रिपुरा में “दोस्ती” और केरल में प्रतिद्वंद्विता के साथ छल की राजनीति के लिए वाम और कांग्रेस पर हमला किया।

उल्लेखनीय है कि वाम दल और कांग्रेस दक्षिणी राज्य में एक-दूसरे के विरोधी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल के लोग इन दोनों दलों की प्रतिद्वंद्विता का दिखावा देख रहे हैं लेकिन सच्चाई अब सामने आ गई है कि वे राज्य को लूटने में साथ हैं। त्रिपुरा में भाजपा का मुकाबला करने के लिए वाम दलों और कांग्रेस ने हाथ मिलाया था लेकिन राज्य में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। दक्षिणी राज्य केरल में मुस्लिम और ईसाई बड़ी संख्या में हैं, जहां भाजपा अब तक कुछ खास नहीं कर सकी है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि ‘‘रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गई’’। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस का क्या हाल हो गया है कि वह कहीं देखने को नहीं मिलती। उन्होंने कहा, ‘‘जमीन खिसक गई है लेकिन अभी सुबुद्धि नाम की चीज़ उनके नज़दीक नहीं आयी है।’’ मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस ने ‘‘छोटा’’ के प्रति अपनी नफरत को फिर से जगजाहिर कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस कह रही है कि ये तो छोटे राज्य हैं, इनके नतीजे उतना मायने नहीं रखते। जब दिल में ही भारत को जोड़ने की भावना न हो…तो ऐसे ही बोल निकलते हैं।’’ ज्ञात हो कि तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद हुए हैं। यह दीगर बात है कि उनकी यात्रा पूर्वोत्तर के राज्यों में नहीं गई थी। मोदी ने कहा कि कांग्रेस की टिप्पणी तीनों राज्यों के लोगों का अपमान है और साथ ही यह जनमत का भी अपमान है।

कांग्रेस ने कुछ राज्यों के विधानसभा उपचुनावों में मिली जीत को उत्साहजनक करार देते हुए कहा था कि पूर्वोत्तर के तीन प्रदेशों के विधानसभा चुनाव के नतीजे निराशाजनक रहे हैं, जिसके कारणों पर वह विचार करेगी। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पूर्वोत्तर में भाजपा की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री के इन राज्यों को मुख्यधारा में लाने के प्रयासों को तथा क्षेत्र में विकास के नीतिगत फैसलों को दिया। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को अपना एटीएम समझा, लेकिन मोदी ने क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया और यहां शांति तथा विकास के लिए काम किया।

You Might Also Like

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की उत्तराखंड में होगी जनसभा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारी

पूर्व सीएम हरीश रावत की पोस्ट से सियासी हलचल,चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म

माँ भारती की रक्षा करते हुए शहीद हुआ चमोली का लाल,17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे शहीद दीपेंद्र कंडारी।

अठुरवाला निवासी शहीद हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

कावड़ मेला हुआ खत्म,करोड़ो कावड़िये घाटों पर छोड़ गये कई हजार मैट्रिक टन कूड़ा,नगर निगम ने शुरू किया सफाई अभियान

TAGGED: अमित शाह गृह मंत्री, कांग्रेस पार्टी, जेपी नड्डा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, नरेंद्र मोदी, नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री, नागालैंड चुनाव परिणाम, पीएम मोदी, पूर्वोतर के विधानसभा चुनाव परिणाम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा, मेघालय चुनाव परिणाम, राजनीति, राहुल गांधी
Web Editor March 3, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हल्द्वानीः सहकारी बैंक का 15 करोड़ नहीं चुकाने पर मॉल सील
Next Article Char Dham Yatra 2023: यात्रा के लिए रूट प्लान तैयार, जानें- कहां लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
उत्तराखंड January 20, 2026
प्रदेश के बजट का 30 फ़ीसदी हो महिलाओं के लिए : रेखा आर्या
उत्तराखंड January 20, 2026
दुःखद:- जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल बलिदान, उत्तराखंड सहित गांव शोक की लहर।
उत्तराखंड January 19, 2026
मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से बातचीत।
उत्तराखंड January 19, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • प्रदेश के बजट का 30 फ़ीसदी हो महिलाओं के लिए : रेखा आर्या
  • दुःखद:- जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल बलिदान, उत्तराखंड सहित गांव शोक की लहर।
  • मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से बातचीत।
  • नंदा गौरा और महिला स्वरोजगार योजना का पैसा फरवरी में : रेखा आर्या

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,088)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (695)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (673)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (634)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (604)
March 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Feb   Apr »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?