By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों के साथ मन की बात के 136वें संस्करण को सुना।
उत्तराखंड
युवा शक्ति ही देश की असली ताकत: रेखा आर्या
उत्तराखंड
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त।
उत्तराखंड
मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या
उत्तराखंड
अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है: सीएम
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां

Web Editor
Last updated: 2026/06/12 at 2:52 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां

पिथौरागढ़:-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय के सभागार में एक भव्य ‘संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की खेल एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने शिरकत की।
सभागार में उपस्थित जनसमूह और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने देश की राजनीति की रीति-नीति को बदलते हुए विकास के एक नए युग की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सीधा लाभ मिला है।

अपने संबोधन में उन्होंने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को रखते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत करोड़ों शौचालय बनाकर महिलाओं को सम्मान दिया गया है, तो वहीं आयुष्मान भारत योजना के जरिए हर गरीब परिवार को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया है। साथ ही, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन देकर खाद्य सुरक्षा की गारंटी दी गई है।
उन्होंने आगे कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ों मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देकर महिलाओं के जीवन को धुआं मुक्त बनाया गया है। देश के सांस्कृतिक गौरव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 का खात्मा और अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कराकर करोड़ों देशवासियों का सदियों पुराना सपना पूरा किया गया है।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि डिजिटल इंडिया की बदौलत जनधन, आधार और मोबाइल की त्रिशक्ति से बिचौलियों को खत्म कर सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत पैसा सीधे गरीबों के बैंक खातों में भेजा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि देश में रिकॉर्ड गति से बन रहे नेशनल हाईवे, वंदे भारत ट्रेनों और नए हवाई अड्डों का निर्माण देश की नई ताकत है और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनते हुए आज वैश्विक पटल पर भारत की आवाज को पूरी मजबूती से सुना जाता है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, मेयर कल्पना देवलाल, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, वीरेंद्र शाह, वीरेंद्र बोहरा, कमल मेहता, अक्षय शाह आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों के साथ मन की बात के 136वें संस्करण को सुना।

युवा शक्ति ही देश की असली ताकत: रेखा आर्या

एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त।

मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या

अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है: सीएम

TAGGED: Cabinet Minister Rekha Arya listed the achievements of 12 years
Web Editor June 12, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति : रेखा आर्या
Next Article सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ, गांव वासी बोले -दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों के साथ मन की बात के 136वें संस्करण को सुना।
उत्तराखंड July 26, 2026
युवा शक्ति ही देश की असली ताकत: रेखा आर्या
उत्तराखंड July 26, 2026
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त।
उत्तराखंड July 22, 2026
मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या
उत्तराखंड July 21, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों के साथ मन की बात के 136वें संस्करण को सुना।
  • युवा शक्ति ही देश की असली ताकत: रेखा आर्या
  • एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त।
  • मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या
  • अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है: सीएम

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,255)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (796)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (782)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (727)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (695)
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May   Jul »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?